बांसवाड़ा

ग्रामीणों ने रखी विभिन्न समस्याएं

Feature image

गड़ाजसराजपुर ग्राम पंचायत गड़ाजसराजपुर में बुधवार को गलियाकोट तहसीलदार अर्जुनलाल गरासिया की अध्यक्षता में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर के दौरान राजस्व विभाग ने नाम शुद्धिकरण के 8 प्रकरणों का निस्तारण किया तथा एक बंटवारानामा तैयार किया। इसके अलावा 20 जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र तथा 20 लघु एवं सीमांत कृषक प्रमाण पत्र जारी कर लाभार्थियों को वितरित किए गए। पंचायतीराज विभाग द्वारा राजस्थान पंचायतीराज नियम 157(1) के तहत 7 पात्र परिवारों को पट्टों का वितरण किया गया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 10 आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। परिवहन विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को रियायती परिवहन सुविधा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 24 आवेदन स्वीकार किए गए। शिविर में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तहसीलदार अर्जुनलाल गरासिया, मदनलाल भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश डामोर, लक्ष्मीशंकर पाटीदार, ग्राम प्रशासक दिनेश डिंडोर, सहायक विकास अधिकारी हेमंत भावसार, ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप पटेल, संतोष पाटीदार,वार्ड पंच भैरवसिंह चौहान, मोहन बुझ सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Updated on:
17 Jul 2026 06:00 am
Published on:
17 Jul 2026 06:00 am