बाराबंकी

बेटी की खातिर दर-दर भटक रहा एक रिटायर्ड दरोगा, कहीं से नहीं मिल रहा इंसाफ, दबंग दे रहे जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश पुलिस का एक रिटायर्ड दरोगा इन दोनों अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है...

4 min read
बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए ठोंकरे खा रहा रिटायर्ड दरोगा, पुलिस महकमा भी नहीं दे रहा साथ, जान से मारने की मिल रही धमकी

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश पुलिस का एक रिटायर्ड दरोगा इन दोनों अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। क्या प्रधानमंत्री और क्या मुख्यमंत्री शादद ही कोई जगह बची हो जहां इस रिटायर्ड दरोगा ने अपनी फरियाद न लगाई हो। अपनी बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए ये पिता जब भी किसी अधिकारी के पास जाता है तो इसे आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं मिलता। और उसी के विभाग वाले उसकी कोई मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहे। कभी वर्दी पहनकर शान से चलने वाला दरोगा आज पिता के रूप में इतना मजबूर हो गया कि दो शब्द बिना आंसू बहाए नहीं बोल सकता।

बेटी के लिए रिटायर्ड दरोगा मांग रहा इंसाफ

दरअसल ये पूरा मामला बाराबंकी जिले की नगर कोतवाली के अंतर्गत रफीनगर मोहल्ला का है। जहां एक रियायर्ड दरोगा ने अपनी बेटी की शादी पूरे अरमानों के साथ की थी। लेकिन इन्हें क्या पता था कि शादी करके वह अपनी लड़की को खुशियां नहीं बल्कि दुखों के दलदल में ढकेल रहे हैं। आलम यह है कि इनकी लड़की अब अपने पति और ससुराल के सारे सितम सहने के बाद वापस पिता के घर में रह रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लड़की के ससुराल वालों ने इसपर इस कदर जुल्म ढहाया कि इसके तीन महीने के बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। इस लड़की के पिता आज अपनी सारी दौलत लुटाकर भी अपनी बेटी के लिए खुशियां नहीं ला सके।

ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे परेशान

पीड़ित लड़की ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि मेरी शादी 14 नवंबर 2016 को हुई थी। शादी के बाद से ही मेरे ससुराल वाले दहेज के लिए मुझे बेइंतहा परेशान करते थे। ससुराल वारे मुझे मारते-पीटते थे और कहते थे कि अपने पापा से कहो कि वह 20 लाख रुपए और दें। ससुराल वाले कहते थे कि तुम्हारे पापा की दो ही लड़कियां हैं और कोई लड़का नहीं है इसलिए उनसे बोलो की रुपए का इंतजाम करें। जब मैं अपने घर आकर पापा से ये सारी बातें बताती थी तो पापा ने मेरे नाम से 6 लाख रुपए की एफडी कराई और मेरे पति को उसमें नामनी कराया। लड़की ने बताया कि इसके बाद भी मेरे ससुराल वालों की दहेज की भूख शांत नहीं हुई और वह लोग कहते थे कि अभी तो तुम्हारे पापा ने सिर्फ 6 लाख रुपए ही दिए हैं, उनसे बोलो कि बाकी पैसे भी दें। ससुराल में सभी लोग मुझे बहुत परेशान करते और बराबर मारते पीटते थे।

पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई

लड़की अपने ऊपर हुए जुल्म को बताते-बताते रो पड़ी। उसने बताया कि शादी के पांच महीने के बाद मैं अपने पति के साथ सउदी चली गई। मेरे पति ने मुझे टूरिस्ट वीजा पर वहां बुलाया था। मैंने सोचा कि अब मेरी जिंदगी में सबकुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन सउदी पहुंचने के बाद मेरी जिंदगी और नर्क बन गई। मेरे पति भी ससुराल वालों की तरह ही निकले। वह भी मुझे मारते पीटते और घर में बंद करके बाहत जाते थे। फिर कुछ दिन बाद पति ने मुझे वापस लाकर मेरे ससुराल में छोड़ दिया। उन सब लोगों को पता था कि हम प्रग्नेनंट हैं लेकिन फिर भी उन लोगों मे मुझे इतनी बुरी तर मारा कि हमारा तीन महीने का बच्चा पेट में ही मर गया। लड़की ने अपना दर्द बयां करते हुए आरोप लगाया कि मेरे मामले में पुलिस अपना काम नहीं कर रही है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।लड़की ने बताया कि इस मामले में कामरान अल्वी नाम का एक दबंग मेरे ससुराल वालों की मदद कर रहा है। उसकी वजह से ही मेरे मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

लड़की को आए दिन करते थे प्रताड़ित

वहीं लड़की के पिता और यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा सैय्यद नईम अहमद कर्रार से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि हमने अपनी लड़की की शादी 14 नवंबर 2016 को फुरकान मकसूद किदवाई पुत्र रिजवान महफूज किदवाई से की थी। शादी में कार, एसी, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन समेत तमाम चीजों के 7 साख रुपए नकद और लगभग 30 लाख रुपए हमने दहेज में खर्च किया। शादी के बाद जैसे ही हमारी लड़की ससुराल गई तो उसके बाद उन लोगों ने मेरी लड़की से कहा कि आपके पिता का कोई लड़का तो है नहीं इसलिए दहेज में 20 लाख रुपए और देना चाहिए। शादी के बाद और दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले आए दिन लड़की को प्रताड़ित करते थे। लड़के ने हम लोगों से कहा था कि हमारे पास फैमिली वीजा है। आपकी लड़की शादी के बाद हमारे साथ रहेगी। लेकिन जब शादी के बाद लड़की सउदी अरब गई तो पता चला कि उसके पास फैमिली वीजा नहीं है बल्कि वह उसे टूरिस्ट वीजा पर लेकर गया है। जिसके चलते साढ़े पांच महीने के बाद वह लड़की को लेकर वापस लौट आया। जब लड़की वापस अपने ससुराल आई तो उसके साथ फिर वही मारपीट शुरू हो गई।

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

वहीं इस मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि बंकी में थाना कोतवाली नगर में एक महिला ने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर के FIR दर्ज करवाई थी। महिला ने अपनी FIR में शिकायत की है कि शादी होने के कुछ दिन बाद उसके ससुराल वालों ने उसे काफी प्रताड़ित किया और उसके पति ने उसे छोड़ दिया। शादी के बाद उससे लगातार दहेज की मांग भी की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों की वजह से ही उसका 3 महीने का बच्चा भी गिर गया। इस मामले में मुकदमा कायम हो चुका है और जो ठहरा बनती है उस धारा में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

सगे भाइयों में जमकर चले लाठी-डंडे, औरतों ने भी की एक दूसरे को दौड़ाकर की धुनाई, देखिए मारपीट का लाइव वीडियो
Published on:
21 May 2018 03:51 pm
Also Read
View All