बारां

सर्दी की जोरदार आमद, सबसे ठंडी रात, पारा 12 डिग्री पर पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अगले एक-दो दिन में हवा की दिशा बदलने से सर्दी और बढ़ सकती है। गुरुवार को बारां सहित जिले में मौसम का मिजाज साफ रहा। 7-8 नवंबर से हवा का रूख बदलने से तापमान में गिरावट आने लगेगी और ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। 15 नवंबर के बाद ठंड का असर और तेज हो जाएगा। बुधवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। रात का पारा करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि

2 min read
Nov 07, 2025
source patrika photo

आज से हवा का रुख बदलने के समीकरण, इसके बाद और बढ़ेगी सर्दी

बारां. जिले के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पिछले दिनों छाए बादलों के कारण सर्दी की रफ्तार को ब्रेक लग गया। अब एक-दो दिन से मौसम साफ रहने से पारे ने फिर से गोता लगाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अगले एक-दो दिन में हवा की दिशा बदलने से सर्दी और बढ़ सकती है। गुरुवार को बारां सहित जिले में मौसम का मिजाज साफ रहा। 7-8 नवंबर से हवा का रूख बदलने से तापमान में गिरावट आने लगेगी और ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। 15 नवंबर के बाद ठंड का असर और तेज हो जाएगा। बुधवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। रात का पारा करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात के तापमान में गिरावट की उम्मीद

गुरुवार को आसमान जिलेभर में साफ रहा। इसके चलते सुबह और शाम को तापमान में खासी कमी दर्ज की गई। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। यह अब तक का सर्वाधिक कम तापमान है। दिन में तेज उत्तर पश्चिमी हवा के चलते दिन में अधिकतम तापमान बढकऱ 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री से घटकर 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी 79 फीसदी दर्ज हुई। आने वाले तीन चार दिनों में रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

आज से और गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तरी हरियाणा और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे पर शुक्रवार से रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है। जिसके चलते दो दिन में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

Published on:
07 Nov 2025 01:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर