28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baran Development: बारां के इस इलाके में खुलेगा नया पुलिस थाना, 46 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगी सड़कें

Rajasthan News: बारां जिले को राज्य बजट में बड़ी सौगात मिली है। शहर के तेलफैक्ट्री इलाके में पुलिस चौकी को थाने में अपग्रेड करने के साथ सड़कों के लिए 46 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
CM Bhajanlal

मुख्यमंत्री भजनलाल। फोटो पत्रिका

Good News For Baran: विधानसभा में शुक्रवार को राज्य बजट पारित होने के दौरान मुख्यमंत्री ने कई नई घोषणाएं की। इसमें बारां जिले को लेकर भी घोषणाएं की गई है। बारां शहर में तेलफैक्ट्री इलाके में स्थित पुलिस चौकी को अब पुलिस थाने में क्रमोन्नत किया जाएगा। बारां शहर के लिए अभी एकमात्र थाना कोतवाली ही है। बारां शहर समते कई गांव इसमें शामिल है। बढ़ती आबादी एवं बढ़ते शहर को देखते हुए शहर में एक और पुलिस थाने की मांग की जा रही थी।

विधायक राधेश्याम बैरवा ने भी इसे लेकर मांग रखी थी। शहर में एक और पुलिस थाना खुलने से अब कानून-व्यवस्था को लेकर सहजता बढ़ेगी। कोतवाली पर काम का भार कम होगा। इसके अलावा जिले में सड़कों के कामों के लिए 46 करोड़ की घोषणाएं की गई है।

इनमें सम्पर्क सड़क अटरू सिटी ओडीआर-06, 3.5 किमी. के लिए 12.25 करोड़ रुपए, भंवरगढ़ से नाहरगढ़ नदी पर पुलिया निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए, किशनगंज में विभिन्न सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए, चारणखेड़ी हनुमानजी के स्थान से काख्न के कुएं केरवालिया लिंक सड़क निर्माण के लिए4.50 करोड़ रुपए, कडैयाहाट से गोडियामेहर, खालमपुरा से खजूरी, ग्राम गणेशपुरा से कालातालाब तक सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा बारां में कृषि विपणन बोर्ड का डिवीजन कार्यालय खोला जाएगा।