बारां

प्रदेश के 26 लाख विद्यार्थियों को 4 माह से अंकतालिका का इंतजार

मूल अंक तालिकाएं नहीं मिलने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Oct 05, 2024
मूल अंक तालिकाएं नहीं मिलने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारां. 8वीं, 5वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 26 लाख विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम जारी होने के चार महीने बाद भी अंकतालिकाए नहीं मिली हैं। वहीं दूसरी और 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को अंक तालिका जून में ही मिल चुकी है।

पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं कार्यालय बीकानेर ने करवाया था। दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 30 मई को आ चुका। यहां तक कि पूरक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। लेकिन मूल अंक तालिकाएं नहीं मिलने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेस्टा ने इस संदर्भ में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर संम्पूर्ण प्रदेश में शीघ्र अंकतालिकाएं वितरण की मांग की है। रेस्टा जिलाध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया कि परिणाम के चार महीने बाद भी अंक तालिका नहीं आने से अभिभावक भी चिंतित है। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 21 अक्टूबर से अंकतालिका का वितरण किया जाएगा। सभी डाइट प्राचार्य द्वारा 14 से 15 अक्टूबर तक सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारीयों को प्रमाण पत्र सह ग्रेड तालिका बंडल का वितरण किया जाएगा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारीयों द्वारा अपने अधीन सभी यूसीईईओ व पीईईओं को 16 से 17 अक्टूबर तक वितरण व पीईईओ तथा यूसीईईओ द्वारा अपने अधीन सभी स्कूलों में प्रमाण पत्र सह ग्रेड तालिका 18 से 19 अक्टूबर तक वितरण करेंगे। सभी स्कूलों में 21 अक्टूबर को विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र सह ग्रेष्ठ तालिका का वितरण किया जाएगा।

5 वीं और 8 वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को अंक तालिका वितरण के संबंध में टाइम लाइन जारी की जा चुकी है। विद्यार्थियों को 21 अक्टूबर को अंक तालिकाओं का वितरण किया जाएगा।
अरुणा कुमारी, प्राचार्य, डाइट, बारां

Published on:
05 Oct 2024 03:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर