
जब्त सिलेंडर के साथ टीम। फोटो- पत्रिका
बारां। जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की सुचारू आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए एलपीजी के दुरुपयोग, अवैध भंडारण, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध रसद विभाग के विशेष प्रवर्तन दल की ओर से 44 कार्रवाइयों में कुल 71 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
टीम ने बारां में 9 प्रवर्तन कार्रवाई कर 12 सिलेंडर, अंता में 2 प्रवर्तन कार्रवाई कर 7, मांगरोल में 9 प्रवर्तन कार्रवाई कर 12, सीसवाली में 2 कार्रवाई कर 2, किशनगंज में 7 कार्रवाई कर 10, शाहाबाद में 2 कार्रवाई कर 5, छबड़ा में 1 कार्रवाई कर 4 तथा उपखंड अधिकारी छीपाबड़ौद द्वारा छीपाबड़ौद में 12 प्रवर्तन कार्रवाई कर 19 गैस सिलेंडर जब्त किए।
जिले में कुल 44 कार्रवाइयों को अंजाम देकर 71 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त सिलेंडर नजदीकी गैस एजेंसी को सुपुर्द किए गए। संयुक्त टीम में प्रवर्तन निरीक्षक रविंद्र मील, संतोष कुमार मीना और रविंद्र मीना शामिल रहे। इससे एक दिन पहले बारां शहर में पांच प्रतिष्ठानों से कुल 26 सिलेंडर जब्त किए गए थे।
बारां शहर में दिनेश कचौरी सेंटर, तालाबपाड़ा, रामहेत चाय वाला, माथना रोड, मदीना रेस्टोरेंट, अंजुमन चौराहा, दैविक कैफे एवं जूस, कॉलेज रोड, लखदातार रेस्टोरेंट, प्रिया हॉस्पिटल के पास, महावीर भांग ठेका, माथना चौराहा, करण टी स्टॉल, श्रीकृष्णा चाय नमकीन, कॉलेज रोड, देवकृपा दूध डेयरी।
मांगरोल में रॉयल रेस्टोरेंट, माही सनराइज बैकर्स, मधु मिष्ठान भंडार, जोधपुर मिष्ठान भंडार, मोहम्मदी नॉनवेज, कुणाल रेस्टोरेंट, शर्मा रेस्टोरेंट, सोनू रेस्टोरेंट। सीसवाली में लोकेश स्वीट्स, अपना रेस्टोरेंट। छीपाबड़ौद में अपनी चाय, गोविंदलाल होटल, ग्रीन गार्डन ढाबा, याराना ढाबा, जसराज ढाबा, याराना टी स्टॉल, सांवरिया टी स्टॉल, रुक्मणी फैमिली रेस्टोरेंट, दीपेश फास्ट फूड, कमलेश टी स्टॉल, पप्पू टी स्टॉल, महावीर टी स्टॉल। छबड़ा में हलवाई की दुकान पर कार्रवाई की गई।
यह वीडियो भी देखें
साथ ही जिला रसद अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और नियमित एलपीजी आपूर्ति हो रही है। आम उपभोक्ता अनावश्यक भंडारण न करें तथा गैस उपयोग में मितव्ययता बरतें और वैकल्पिक साधनों जैसे सोलर कुकर, इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा आदि का प्रयोग करें।
Updated on:
14 Mar 2026 05:23 pm
Published on:
14 Mar 2026 05:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
