12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baran Mandi Bhav: गेहूं के भाव में सर्वाधिक उछाल, इस सीजन का सबसे महंगा भाव, अगले हफ्ते मंडी में बढ़ेगी आवक

Baran Mandi Bhav: बारां कृषि उपज मंडी में बुधवार को गेहूं के इस सीजन के सर्वाधिक भाव 2711 रुपए प्रति क्विंटल रहे। मंडी में बुधवार को करीब 25 हजार कट्टे गेहूं की आवक हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
Baran Mandi Bhav

बारां. कृषि उपज मंडी के नीलामी स्थल पर लगी गेहूं की ढेरियां। पत्रिका

बारां। कृषि उपज मंडी में बुधवार को गेहूं के इस सीजन के सर्वाधिक भाव 2711 रुपए प्रति क्विंटल रहे। मंडी में बुधवार को करीब 25 हजार कट्टे गेहूं की आवक हुई। वहीं करीब 45 हजार कट्टे सरसों की। हालांकि आगे सरसो की आवक कम वही गेहूं की आवक बढ़ेगी।

कृषि उपज मंडी में फरवरी माह में सुस्त पड़े गेहूं के भाव में मार्च माह के प्रथम सप्ताह में अचानक उछाल आया। न्यूनतम 2150 से लेकर 2325 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहे गेहूं में 200 रुपए के उछाल के साथ ही 2525 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे। मंडी में बुधवार को गेहूं इस सीजन के सर्वाधिक उच्चतम भाव 2711 रुपए प्रति क्विंटल तक बिके।

मंडी व्यापारी विमल बंसल ने बताया कि गुजरात की लेवाली के चलते गुणवत्तापूर्ण गेहूं की मांग बनी हुई है। जिसके चलते गेहूं उच्चतम 2711 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका है। वहीं अब तमिलनाडु एवं केरल की खरीद भी शुरु हो गई है। जहां पर मिल क्वालिटी की गेहूं की अधिक डिमाण्ड होती है।

एक लाख कट्टे तक आवक होने की उम्मीद

एक सप्ताह बाद मंडी में गेहूं की करीब एक लाख कट्टे तक आवक होने की उम्मीद जताई है। जिले में इस बार सरसो का रकबा आधा ही रह जाने के कारण सरसो की आवक प्रभावित होगी। बुधवार को सरसो उच्चतम 63 सौ रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

मंडी सचिव हरीमोहन बैरवा ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, उपखण्ड अधिकारी, यातायात प्रभारी, क वर्ग व्यापार संघ अध्यक्ष तथा व्यापार मण्डल साथ हुई बैठक गेहूं व अन्य जिंसों की आवक की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुव्यस्थित रखने के लिए निर्णय के अनुसार कोई भी वाहन कृषि जिंस से भरी हुई ट्रेक्टर ट्रोली मण्डी के मुख्य गेट से प्रवेश नहीं करेगी।