10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: अस्पताल की खिड़की तोड़कर भागा हत्या का आरोपी, पुलिस महकमे में हड़कंप, हेड कॉन्स्टेबल समेत 5 सस्पेंड

Baran Prisoner Escape: बारां जिला अस्पताल से हत्या के मामले में वांछित एक कैदी तड़के खिड़की तोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल समेत पांच गार्डों को निलंबित कर दिया।

2 min read
Google source verification
Baran Prisoner Escape, Rajasthan Prisoner Escape, Baran District Hospital News, Rajasthan Crime News, Prisoner Escapes From Hospital, Murder Accused Escape Rajasthan, Baran Police Action, Rajasthan Police Suspension, Prisoner Escape Case India, Baran Jail Prisoner News, Rajasthan Latest Crime News, Police Guard Suspended Rajasthan, Hospital Security Lapse India, Baran Crime Update, Rajasthan Police Investigation

एआई तस्वीर

बारां। राजस्थान के बारां जिला अस्पताल से हत्या के मामले में वांछित एक कैदी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इलाज के लिए अस्पताल लाए गए कैदी ने तड़के खिड़की तोड़कर भागने में कामयाबी हासिल कर ली। मामले में ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल सहित पांच गार्डों को निलंबित कर दिया गया है और फरार कैदी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं।

पुलिस के अनुसार फरार कैदी बल्लू जाटव वर्ष 2007 के हत्या मामले में वांछित था और उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। करीब 19 साल तक पहचान बदलकर रहने के बाद उसे हाल ही में जिला विशेष दल और छीपाबड़ौद थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में छबड़ा उपखंड जेल भेजा गया था।

बारां जिला अस्पताल लाया गया था

बताया गया कि तबीयत खराब होने पर बल्लू जाटव को इलाज के लिए बारां जिला अस्पताल लाया गया था। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उसने अस्पताल के पलंग का हत्था निकालकर खिड़की तोड़ दी और वहां से फरार हो गया। उस समय ड्यूटी पर तैनात चालानी गार्डों को नींद की झपकी लग गई थी, जिसका फायदा उठाकर वह भाग निकला।

इनको किया निलंबित

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार सहित चालानी गार्ड जुनैद, लडडूलाल, गोपाल और सूरजमल को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।

चार विशेष दलों का गठन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए चार विशेष दलों का गठन किया गया है। इनमें से दो दल मध्य प्रदेश की ओर भेजे गए हैं, क्योंकि आरोपी ग्वालियर जिले का रहने वाला है। इसके अलावा सभी नाका चौकियों पर आरोपी की फोटो और सूचना भेज दी गई है और बारां से सटे मध्य प्रदेश के नाकों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि फरार कैदी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।