
परिवार संग व्यापारी की फोटो: पत्रिका
Rajasthan's Businessman Stranded In Dubai: 5 दिन के तय प्रोग्राम में दुबई घूमने गए कस्बे के व्यापारी नरेन्द्र खंडेलवाल और नवल गर्ग परिवार सहित वहीं अटक गए। अचानक से बने ईरान-इजरायल युद्ध के हालातों के बाद केंसिल हुई फ्लाइट ने होटल में कैद रहने को मजबूर कर दिया। ऐसे में अब अपना समय होटल में गुजारना भी महंगा पड़ रहा है। होली का पर्व भी परिजनों एवं रिश्तेदारों से मोबाइल पर ऑनलाइन ही मनाया।
वाट्सएप कॉल पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को हवाई जहाज से दुबई पहुंचे थे। वहां शारजाह, अबू धाबी और दुबई घूमने के बाद 1 मार्च को वापसी की फ्लाइट थी, लेकिन 28 फरवरी को उनको फ़्लाइट निरस्त होने की जानकारी मिली थी। ऐसे में होटल को चैक आउट करने के बाद दूसरी होटल बुक कराने के लिए परिचितों की मदद लेनी पडी।
सुनाई दिए धमाके - नवल गर्ग ने बताया कि हालांकि यहां पर युद्ध का ज्यादा असर नहीं दिखा, सामान्य हालात नजर आए। हां एकाध बार धमाके सुने और सड़कों पर एहतियातन चहल पहल कम दिखी। बाकी जनजीवन सामान्य चल रहा। परिजनों से बराबर सम्पर्क बनाए हुए हैं।
वापसी से ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द होने के कारण होली के त्योहार गांव में आकर मनाने की इच्छा पूरी नही हुई है। ऐसे में अब दुबई के एक होटल में ही समय गुजार रहे हैं। आशा जताई है कि सब सामान्य होगा और वापस सकुशल वतन को लौट आएंगे। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई सरकारी मदद नहीँ मिली है।
Published on:
05 Mar 2026 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
