8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Success Story: साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर की नौकरी छोड़ी, राजस्थान के छोटे से गांव की बेटी बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

अंता क्षेत्र के अलीपुरा गांव की ऋषिना शर्मा ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर बारां जिले का नाम रोशन किया है। वह जिले की पहली महिला हैं, जिन्होंने इस पद तक पहुंचकर नई उपलब्धि हासिल की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Success Story, Rajasthan Success Story, Rishina Sharma Flying Officer, Baran first woman Flying Officer, Indian Air Force Flying Officer Rishina Sharma, Anta Baran Rajasthan news, Alipura village Baran Rajasthan, Rajasthan daughter in Indian Air Force, Women in Indian Air Force India, Rishina Sharma IAF Intelligence Officer, Baran district success story, Indian Air Force passing out parade 2026, Rajasthan girl joins Indian Air Force, IAF officer from Baran Rajasthan, Nitte Meenakshi Institute Bangalore student success, NCC cadet becomes Flying Officer, Inspiring story , Rajasthan girl Air Force

ऋषिना शर्मा अपने माता-पिता के साथ। फोटो- पत्रिका

अंता। अंता क्षेत्र के छोटे से गांव अलीपुरा की ऋषिना शर्मा ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर बारां जिले का नाम रोशन किया है। वह जिले की पहली महिला हैं, जिन्होंने इस पद तक पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से गांव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

संयुक्त परिवार में रहकर पढ़ाई

ऋषिना के चाचा धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि ऋषिना ने संयुक्त परिवार में रहकर पढ़ाई की। बचपन से ही उनका सपना देश सेवा करते हुए भारतीय वायु सेना में जाने का था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बारां से प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2018 से 2022 तक बैंगलोर स्थित नित्य मीनाक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंफॉर्मेशन साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की।

पढ़ाई के दौरान वह एनसीसी से जुड़ी रहीं और सी सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया। बीटेक करने के बाद उन्होंने दो वर्ष तक एक मल्टीनेशनल कंपनी में साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्य किया। इसके बाद देश सेवा के जज्बे के साथ उन्होंने सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की प्रक्रिया में भाग लिया, जहां से अनुशंसित होकर उनका चयन फ्लाइंग ऑफिसर पद पर हुआ।

नई दिल्ली में नियुक्ति

उन्होंने वायु सेना अकादमी, हैदराबाद से छह माह का प्रारंभिक प्रशिक्षण तथा वायु सेना तकनीकी कॉलेज जलाहल्ली (पश्चिम), बैंगलोर से नौ माह का तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया। 7 मार्च 2026 को पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर (इंटेलिजेंस) पद पर नई दिल्ली में नियुक्ति दी गई।

ऋषिना के पिता हरीश शर्मा राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम, बारां में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां नीलम शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुन्दलक, बारां में वरिष्ठ अध्यापक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और अलीपुरा गांव सहित पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

बारां

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग