9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder News: मामूली बात पर बौखलाया बेटा, घर में पिता की गैंती से कर दी हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां पुत्र ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की गैंती से हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
Murder, Murder in Sirohi, Murder in Rajasthan, Murder of Father, Murder of Father in Sirohi, Murder of Father in Rajasthan

फाइल फोटो- पत्रिका

आबूरोड। रीको थाना क्षेत्र के करोईफली में पैसों को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने घर पर ही गैंती से वार कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।

थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत ने बताया कि पिंटू और उसके 60 वर्षीय पिता शंकरलाल के बीच घर पर पैसों को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार पैसों को लेकर कहासुनी होती रहती थी। इसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। विवाद के दौरान पिंटू ने गुस्से में आकर पास में पड़ी गैंती उठाई और अपने पिता शंकरलाल पर हमला कर दिया। गैंती से किए गए वार से शंकरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें संभाल पाते उससे पहले ही उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिवार में कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया।

घटना के बाद मृतक की पत्नी कीकी देवी ने अपने ही पुत्र पिंटू के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

इधर, पिता की हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से ही वह घर से गायब है। पुलिस ने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की है। साथ ही संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग