
कतर में सिरोही निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर जितेन्द्र परिहार का परिवार।
US-Israel-Iran War: सिरोही। ईरान-इजरायल/यूएस संघर्ष के चलते खाड़ी देशों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हमले के बाद से वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
सिरोही निवासी कतर में रह रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर जितेन्द्र परिहार गत एक सप्ताह से सिरोही में अपने घर आए हुए हैं और उनकी पत्नी व दो बच्चे कतर में हैं। इससे उनकी सुरक्षा चिंता सता रही है।
गत 7 वर्ष से कतर में परिवार सहित रह रहे जितेन्द्र ने बताया कि वह किसी कार्य से सिरोही आए थे, लेकिन अब 7 मार्च तक फ्लाइट बंद हैं। उनका टिकट भी कैंसिल हो गया और परिवार कतर में हैं, इससे चिंता बनी हुई है।
परिजनों ने बताया कि मिसाइल व ड्रॉन के धमाकों से फ्लैट की खिड़कियां तक गूंज रही है, जिससे लोग सहमे हुए हैं।
घरों में कैद होने से प्रवासी भारतीय डरे हुए हैं। बच्चों के स्कूल बंद कर दिए और ऑफिस कार्य भी ऑनलाइन करने के निर्देश जारी किए हैं।
सिरोही निवासी मनीष कपूर की दुबई में रियल एस्टेट की कंपनी है। वे 9 साल से दुबई में रहकर कारोबार कर रहे हैं। मनीष ने बताया कि धमाकों से लोग सहमे हुए हैं।
दुबई प्रशासन ने फिलहाल घरों के अंदर रहने का अलर्ट जारी किया है। मनीष ने बताया कि उनके परिवार में शादी होने से परिवार पहले आ गया और वे भी 1 मार्च देर शाम को सिरोही आ गए।
Updated on:
03 Mar 2026 05:41 pm
Published on:
03 Mar 2026 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
