4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘माउंट आबू’ का ‘आबू राज’ नाम के पीछे जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व, जानें यहां घूमने लायक कौनसी है शानदार जगह

Mount Abu Name Change: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू का नाम बदलकर ‘आबू राज’ किए जाने की घोषणा के बाद यह जगह फिर चर्चा में है। इस नाम के पीछे पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व जुड़ा है, जो इसकी पहचान को और खास बनाता है।

2 min read
Google source verification
Mount Abu

आबू राज (फोटो-पत्रिका)

Places To Visit In Abu Raj: माउंट आबू के ‘आबू राज’ नाम के पीछे इसका पुराना इतिहास जुड़ा हुआ है। हाल ही में राजस्थान सरकार ने इसका नाम बदलने की घोषणा की है। पुराने समय में इस क्षेत्र को ‘अर्बुदांचल’ कहा जाता था। मान्यता है कि अर्बुद नाग के नाम पर इसका नाम पड़ा जो समय के साथ बदलकर ‘आबू’ हो गया। पौराणिक कथाओं में यह भी कहा जाता है कि ऋषि वशिष्ठ ने यहीं से चार राजपूत वंशों की उत्पत्ति की थी।

बाद में अंग्रेजों ने इसे हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया और इसका नाम ‘माउंट आबू’ रख दिया। आज भी यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। अब ‘आबू राज’ नाम के जरिए इसकी पुरानी पहचान और सांस्कृतिक विरासत को फिर से सम्मान देने की कोशिश की जा रही है।

ये है घूमने लायक शानदार जगह

आबू राज में घूमने के लिए कई शानदार और यादगार जगहें हैं, जो हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक धरोहरें इसे खास बनाती हैं।

सबसे पहले बात करें नक्की झील की, जो चारों ओर से पहाड़ों से घिरी हुई है। झील के बीच लगा फव्वारा करीब 80 फीट तक पानी उछालता है, जो शाम के समय बेहद सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है। वहीं गुरु शिखर अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी है। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने लायक होता है।

धार्मिक आस्था के लिए अचलेश्वर महादेव मंदिर विशेष महत्व रखता है, जहां भगवान शिव के पैर के अंगूठे की पूजा की जाती है। इसके अलावा दिलवाड़ा जैन मंदिर अपनी अद्भुत संगमरमर की नक्काशी और शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इतिहास प्रेमियों के लिए अचलगढ़ किला भी आकर्षण का केंद्र है, जहां से आसपास का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। ये सभी स्थल मिलकर आबू राज को एक खास पर्यटन स्थल बनाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग