13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandi News: राजस्थान में इस मंडी को मिली बड़ी सौगात, 1.56 करोड़ से बनेगा वे-ब्रिज और सीसी सड़कें

Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले की कवाई कृषि उपज मंडी को बड़ी सौगात मिली है। किसानों और व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर कृषि विपणन बोर्ड ने 1.56 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी है।

2 min read
Google source verification
Mandi News

कवाई कस्बे की कृषि उपज मंडी (फोटो: पत्रिका)

Kawai Krishi Upaj Mandi: कवाई कस्बे की कृषि उपज मंडी में किसानों को हो रही परेशानी के मध्यनजर लंबे समय से की जा रही मांग को ध्यान में रखते हुए कृषि विपणन बोर्ड द्वारा एक करोड़ 56 लाख रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति निकाली है। विधायक राधेश्याम बैरवा इसके लिए प्रयासरत थे। इन कार्यों के तहत मंडी परिसर में तौल कांटा (वे-ब्रिज) मय सीसी एप्रोच रोड तथा मंडी यार्ड में सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यहां हम्मालों की कमी के चलते मंडी में आने वाला माल तोल कांटे पर ही खुलवाया जाता था। ऐसे में स्टेट हाइवे सड़क किनारे निजी कांटों पर माल की ढुलाई होने के चलते आए दिन जाम के हालात बने रहते थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह हाड़ा ने बताया कि कवाई मंडी के किसानों और व्यापारियों की लंबे समय से मांग थी कि मंडी परिसर में किसानों की उपज का वजन करने के लिए तौल कांटा स्थापित किया जाए और मंडी के अंदर पक्की सीसी सड़कें बनाई जाएं।

अब स्वीकृत कार्यों के तहत लगभग 36 लाख रुपए की लागत से सीसी एप्रोच रोड सहित वे-ब्रिज (तौल कांटा) का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए (लगभग सवा करोड़) की लागत से मंडी यार्ड में बने कवर शेड के आसपास की मौजूदा आंतरिक सड़कों पर सीसी पेवमेंट (सीमेंट कंक्रीट सड़क) का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह विधायक बैरवा ने अटरू मंडी में भी तौल कांटे के लिए 36 लाख रूपए स्वीकृत कराए है। इन कार्यों के पूरा होने से मंडी परिसर में आवागमन सुगम होगा और किसानों को अपनी उपज तौलने व बेचने में सुविधा मिलेगी। कृषि विपणन विभाग द्वारा जल्द ही इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

गेहूं खरीद कांटा खुलवाने की मांग

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंगल ने बताया कि किसानों ने विधायक से कवाई में गेहूं खरीद कांटा शुरू करवाने की मांग भी रखी। इस पर विधायक बैरवा ने अधिकारियों से चर्चा कर गेहूं खरीद कांटा खुलवाने के लिए प्रयासरत रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा नेता विरेन्द्र प्रताप सिंह हाड़ा, सत्यनारायण मित्तल, व्यापारी भूपेश मंगल, राधेश्याम सिरोहिया, पंचायत समिति सदस्य विक्की मंडिया, जेपी मित्तल, प्रकाश सुमन, विष्णु चक्रधारी, सुदर्शन शर्मा, आशीष शर्मा, अजय शर्मा, सुधीर, प्रदीप सोनी, नीरज चोरसिया, बृजमोहन शर्मा, राजेन्द्र सुमन, अमित भाटी, योगेन्द्र ऐरवाल, पंकज सहित कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया।