मेरठ

Big News : कहासुनी में बहू ने पत्थर मारा, ससुर की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2017, 8:49 PM IST
Father in law Murder in baran
Father in law Murder in baran

केलवाड़ा (बारां). कस्बे के निकट स्थित गांव खीरिया में शुक्रवार को एक महिला ने मामूली कहासुनी में अपने ससुर के सिर में पत्थर से वार कर दिया।

इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

सहायक पुलिस निरीक्षक रमेश चंद साहू ने बताया कि गांव की सहरिया बस्ती में शुक्रवार दोपहर में आपसी कहासुनी के बाद राजवती ने ससुर परसादी के सिर पर पत्थर दे मारा।

इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। छोटे पुत्र मंगलसिंह सहरिया ने पिता को संभाला तथा उसे लेकर चिकित्सालय पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद वह पिता के शव को वापस गांव ले गया। अन्तिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगी। इसी दौरान पुलिस को मामले की जानकारी मिली।

एएसआई ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस खरिया गांव पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर केलवाड़ा लाई। यहां पोस्टमार्टम कराया तथा बाद में शव को परिजनों को सौंपा।

पुलिस ने मंगल की रिपोर्ट पर उसकी भाभी राजवती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित वारदात के बाद से लापता है। आरोपित महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला