परिजनों ने बताया कि हरेंद्र गुजरात से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जब बस किशनगंज क्षेत्र में रुकी तो ये उतर गया। इसने फोन कर परिजन को आत्महत्या करने के बारे में भी बताया।
किशनगंज. थाना क्षेत्र के पार्वती नदी में गुरुवार को दोपहर 3 बजे पार्वती नदी की पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जब लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान कड़ी संख्या में लोग पुल पर जमा हो गए।
मृतक के परिजनों ने बताया कि हरेंद्र गुजरात से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जब बस किशनगंज क्षेत्र में रुकी तो ये उतर गया। इसने फोन कर परिजन को आत्महत्या करने के बारे में भी बताया। इसके बाद बुधवार देर रात हरेन्द्र ने पार्वती की पुलिया से नीचे छलांग लगा दी। ऐसे में उसकी मौत हो गई।बारां सदर थाना अधिकारी हीरालाल पुनिया ने बताया कि किशनगंज क्षेत्र के निकट पार्वती नदी में अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर किशनगंज थाने का जाप्ता मौके पर पहुंचा। इसके बाद बारां सदर थाने का जाप्ता भी पहुंच गया। शव को अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान हरेंद्र निवासी ङ्क्षभड मप्र 30 वर्ष के रूप में की गई। मृतक गुजरात में पेंङ्क्षटग का का काम करता था। वह दिव्यांग भी था। पहचान के बाद पुलिस ने परिजन को सूचित किया।
हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार किए
छीपाबड़ौद. पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि थानाधिकारी दिग्विजय सिह व टीम ने यह कार्रवाई की। इसके तहत हत्या के मामले में मोरङ्क्षसह पुत्र छोटूलाल 25, राधेश्याम पुत्र छोटूटलाल 48, दिलराज पुत्र राधेश्याम 21, चौथमल पुत्र केदारलाल 43 निवासी बिन्दाराडा थाना छीपाबड़ौद के नाम शामिल हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 दिन के लिए पीसी रिमाण्ड पार लिया गया है। इस दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बराम करेगी।
यह है मामला
26 नवंबर को फरियादी पवन पुत्र रामङ्क्षसह भील निवासी बिन्दाराडा व उसके परिवारजनों के साथ खेत के मेड के विवाद को लेकर मोरङ्क्षसह, चौथमल, दिलराज, राधेश्याम व इनके परिवारजनों ने फरियादी पक्ष व परिवारजनों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान फरियादी पक्ष के मुकेश पुत्र राम भील निवासी बिन्दाराडा की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में दिग्विजय थानाधिकारी, कृष्णमुरारी, अब्दुल वहीद हैड कांस्टेबल, संतोष, सुरेश, सुनील कांस्टेबल की भूमिका रही।