बारां

बारां में पानी की जगह खून मांग रही नदियां, क्यों जानिए….

पानी के अभाव में सूख रहीी नदियां अपनी प्यास बुझाने को खून मांगने लगी हैं।
2 min read
Jun 05, 2018
Murder
Murder

बारां. नदियों का शहर कहलाने वाले बारां जिले से निकलने वाली नदियां अब पानी की जगह खून मांग रही हैं। पानी के अभाव में सूख रहीी नदियां अपनी प्यास बुझाने को खून मांगने लगी हैं। पिछले एक माह में ही इन नदियों में कईं लोगों की जान ले ली है। पानी के अभाव में सूखने से नदियां पत्थर और बजरी की खान बन गई हैं। यही पत्थर और बजरी अवैध माफियाओं को पनपा रहा है। सरकार ने बजरी खनन पर रोक लगा रखी है ऐसे में माफियाओं की चांदी हो गई है। पत्थर और बजरी का अवैध काम करने वाले इनसे मोटा रूपया कमा रहे हैं। पार्वती और काली सिंध के बहाव क्षेत्र में जहां बजरी और पत्थर निकल रहा है वहां इन माफियाओं ने अवैध कफ्र्यू के से हालात पैदा कर रखे हैं। कोई इनसान इनकी बिना इजाजत के इस इलाके में जा तक नहीं पाते। इधर प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। मोटे नोटों के आगे प्रशासन की चुस्ती भी गायब हो रही है। इधर पत्थर खनन में लगे लोग वर्चस्व की लड़ाई में लगे हैं। बालदड़ा गाव में पत्थर खनन के मामले को ही लेकर मंगलवार को एक माफिया ने दूसरे को गोली मार दी। इस घटना में सीधे -सीधे अवैध खनन का मामला सामने आ रहै है। अन्ता उपखण्ड के सीसवाली थाना क्षेत्र के गांव बालदड़ा में अवैध खनन ने एक और जान ले ली। मंगलवार सुबह २८ वर्षीय मिजान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गंाव में सनसनी फैल गई। परिजन मिजान को अन्ता अस्पताल लेकर आए जहां से गंभीर अवस्था में उसे कोटा रैफर किया गया। कोटा एमबीएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे अवैध खनन मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में सीसवाली पुलिस ने नासिर तथा साबिर निवासी रायपुरिया तथा अब्दुल कलाम एवं उसके भाई मुख्तार अहमद निवासी बालदड़ा के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता बालदड़ा पहुंचा तो वहां सन्नाटा छाया था । कोई भी ग्रामीण इस बारे में मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी नासिर एवं मिजान बालदड़ा के पास से निकलती कालीसिंध नदी से अवैध पत्थर निकालने के काम में लिप्त थे। सोमवार को नासिर के यहां पत्थर तोडऩे में लगे मजदूरों से मिजान की कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर नासिर एवं उसके एक अन्य साथी ने गांव के अटल सेवा केन्द्र के पास मंगलवार प्रात: मिजान को रोका एवं गोली मार दी। हत्या में प्रयुक्त आग्नेय शस्त्र वैध है अथवा अवैध इसकी भी जांच की जा रही है।

Published on:
05 Jun 2018 07:19 pm