बारां

Baran: गौसेवकों पर लाठीचार्ज से गरमाया माहौल, 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, मिला था बछड़े का कटा हुआ शव

Case Of Gau-Sevak Lathi Charge In Baran: बारां में बछड़े का कटा हुआ शव मिलने के बाद हुए बंद और धरने के दौरान गौसेवकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मामले की जांच के बाद 3 न पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। घटना को लेकर समाज में आक्रोश है।
2 min read
Feb 13, 2026
लाठीचार्ज का फाइल फोटो: पत्रिका

Action Against Policeman: बारां शहर में बछड़े का कटा हुआ शव मिलने के बाद से माहौल गरमा गया है। इस मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान गौसेवकों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। अब इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

लाठीचार्ज के बाद बढ़ा विवाद

सोमवार को बारां बंद के दौरान प्रताप चौक पर गौसेवक धरने पर बैठे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया। घटना के बाद शहर में नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोषी पाए गए 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज और मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है। तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बछड़े का कटा शव मिलने से फैला था आक्रोश

जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को बरडिया क्षेत्र में एक बछड़े का कटा हुआ शव मिला था। इस घटना के बाद गौसेवकों और सर्व हिन्दू समाज में आक्रोश फैल गया। 8 फरवरी को बैठक कर 9 फरवरी को बारां बंद का आह्वान किया गया था।

बंद के बाद प्रताप चौक पर शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई और लाठीचार्ज की घटना सामने आई।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग का सौंपा था ज्ञापन

भंवरगढ़ कस्बे में हिंदू समाज की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वीएचपी जिला मंत्री सीताराम सुमन के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोपीलाल आर्य को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में लाठीचार्ज की निंदा करते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि मामले का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो जिलेभर में आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Updated on:
13 Feb 2026 12:36 pm
Published on:
13 Feb 2026 12:36 pm
Also Read
View All
पत्रिका एक्सक्लूसिव: राजस्थान का सरकारी स्कूल, जहां एक भी छात्र नहीं, फिर भी शिक्षक तैनात, बिना पढ़ाए ही मिल रही सैलरी

‘बाबू उठ जा…’ बारां के अस्पताल में तड़पते मासूम की थमीं सांसें, शव घर ले जाने के लिए पिता ने ठेले वाले से उधार मांगे पैसे

Rajasthan: बेटी के ससुराल में हुई मां की मौत, बैठने की चटाई भी जल गई, 11KV का तार टूटने से घर में दौड़ गया था करंट

Baran: मार्केटिंग में MBA करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो इंजीनियर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार

Baran News: पुलिस थाने से लौटी विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले- ‘पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जिंदा होती’