टगर के माळ में चारा काटने के दौरान करंट आने से हुई भंवर लाल सहरिया की मौत के मामले में गुरुवार को छह लाख रुपए में समझौता हुआ। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
जलवाड़ा. बुधवार को टगर के माळ में चारा काटने के दौरान करंट आने से हुई भंवर लाल सहरिया की मौत के मामले में गुरुवार को छह लाख रुपए में समझौता हुआ। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले पुलिस ने पंचनामा बनाया और शव को नाहरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने शव का अंत्य परीक्षण किया।
यह था मामला
मृतक भंवर लाल सहरिया के परिजनों व समाज के लोगों ने शव लेने व अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब तक आर्थिक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक शव नहीं उठाएंगे। शव रात भर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा रहा। थाना प्रभारी धर्मपाल यादव के अनुसार वे बुधवार रात हीरालाल नागर को लेने जलवाड़ा पहुंचे, वहां पता चला कि वो शादी में अहमदा गया है। उसे वहां से उठाया गया। गुरुवार को दोनों पक्षों के साथ समझाइस की गई। छह लाख रुपए में समझौता होने के बाद परिजनों ने मृतक भंवर लाल का हरिपुरा में अंतिम संस्कार कर दिया।