बारां

Rajasthan Murder: अलाव जलाकर ताप रहे युवक ने गुस्से में कर दी वृद्ध की हत्या, पहले गला दबाया, फिर लोहे के कड़े से सिर पर किया वार

राजकुमार ने आवेश में आकर नारायण किराड़ का गला दबा दिया और सिर पर हाथ में पहने लोहे के कड़े से वार कर दिया। इससे मृतक जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2025, 2:26 PM IST
Feature image

Baran Crime News: राजस्थान के बारां देवरी क्षेत्र के भोयल गांव में एक वृद्ध को एक युवक ने बातों ही बातों में कुछ कहासुनी होने पर मौत के घाट उतार दिया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस को इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन से मिली।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे भोयल गांव में मृतक नारायण किराड़ मकान के सामने अलाव जलाकर ताप रहे थे। वहीं राजकुमार पुत्र गुलाब निवासी भोयल भी मौजूद था। किसी बात को लेकर नारायण किराड़ और राजकुमार किराड़ आपस में झगड़े पर उतारू हो गए।

राजकुमार ने आवेश में आकर नारायण किराड़ का गला दबा दिया और सिर पर हाथ में पहने लोहे के कड़े से वार कर दिया। इससे मृतक जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कस्बाथाना थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि भोयल गांव में घटना घटी जानकारी सोमवार को देर रात अस्पताल प्रबंधन से मिली। जानकारी मिलते ही राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचे। मंगलवार को घटना स्थल पर एसपी राजकुमार चौधरी भी पहुंचे।

यह है मामला

थानाधिकारी सिंह ने बताया मृतक नारायण किराड़ पुत्र अर्जुन किराड़ निवासी भोयल 55 अपने मकान के सामने अलाव जला कर ताप रहे थे वहीं हत्यारा राजकुमार पुत्र गुलाब किराड़ निवासी भोयल भी आ गया। दोनों आपस में लड़ाई पर उतारू हो गए।

नारायण की गला दबने और सिर पर कड़े के वार से गिरकर मौत हो गई। परिजन आनन फानन में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लेकर पहुंचे। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तो हत्यारा भी अभी पुलिस के हाथों से दूर है पुलिस हत्यारे को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Updated on:
1 Jan 2025, 2:26 PM IST
Published on: