बरेली

ट्रेन-प्लेटफॉर्म से गायब हुए 8.40 लाख के 56 मोबाइल, जीआरपी ने एक झटके में किए बरामद, फोन मिलते ही खिले चेहरे

ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर मोबाइल गायब होने से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जीआरपी बरेली जंक्शन टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए 56 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद फोन की कुल कीमत करीब 8 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026

बरेली। ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर मोबाइल गायब होने से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जीआरपी बरेली जंक्शन टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए 56 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद फोन की कुल कीमत करीब 8 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

सर्विलांस का जाल, एक-एक मोबाइल ट्रेस

सीओ जीआरपी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जीआरपी पुलिस के विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जीआरपी टीम ने सर्विलांस और तकनीकी ट्रैकिंग का सहारा लिया और गुमशुदगी में दर्ज मोबाइल नंबरों को खंगालना शुरू किया। कई मोबाइल अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए। पुलिस की इस मुहिम ने साफ कर दिया कि अब मोबाइल चुराकर बच निकलना आसान नहीं। जब थाना परिसर में मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए तो माहौल बदल गया। जिन लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

कड़ी मेहनत लाई रंग, टीम की सराहना

इस अभियान में निरीक्षक से लेकर सिपाही तक ने दिन-रात मेहनत की। सर्विलांस शाखा की मदद से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। सीओ जीआरपी अनिल कुमार वर्मा ने साफ कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। जितनी जल्दी सूचना मिलेगी, उतनी तेजी से सर्विलांस शुरू होगा और बरामदगी की संभावना बढ़ेगी।

Also Read
View All

अगली खबर