15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटिया डालकर कर रहे थे बिजली चोरी, बरेली की इस कॉलोनी में छापा, 12 पर FIR

बरेली के सीबीगंज स्थित आईटीआर कॉलोनी में बिजली विभाग ने सघन छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। 71 परिसरों की जांच में 12 जगह कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी आरोपियों पर FIR दर्ज की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और विभाग ने सख्ती के संकेत दिए।

2 min read
Google source verification

बरेली। शहर में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विद्युत विभाग ने बुधवार को सीबीगंज क्षेत्र की आईटीआर कॉलोनी में बड़ा अभियान चलाया। टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कई घरों में खुलेआम कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद विभाग ने सख्ती दिखाते हुए 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

अधीक्षण अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण मंडल के निर्देश पर गठित टीम ने सुबह से ही कॉलोनी में सघन चेकिंग शुरू कर दी। अभियान के दौरान कुल 71 परिसरों की गहन जांच की गई। टीम ने हर कनेक्शन, मीटर और तारों की स्थिति को बारीकी से परखा, जिससे चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।

12 जगहों पर पकड़ी गई कटिया, खुली पोल

जांच के दौरान 12 परिसरों में सीधे केबल डालकर बिजली का अवैध उपयोग करते हुए लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। कई घरों में बिना मीटर के ही लाइन से कटिया जोड़कर बिजली खींची जा रही थी। टीम ने मौके पर ही साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की और अवैध कनेक्शन काट दिए। चेकिंग के दौरान 16 परिसर बंद पाए गए, जिनकी जानकारी नोट कर आगे जांच के लिए चिन्हित किया गया है। वहीं खुले घरों में टीम ने पूरी सख्ती के साथ जांच करते हुए खपत और कनेक्शन का मिलान किया। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं में कार्रवाई को लेकर अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला।

12 आरोपियों पर दर्ज हुई FIR

बिजली चोरी में लिप्त पाए गए सभी 12 व्यक्तियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विभाग ने साफ कर दिया है कि अब ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या समझौता नहीं किया जाएगा। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता ज्ञानप्रकाश ने साफ कहा बिजली चोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग अवैध तरीके से कटिया डालकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग पूरी तरह सतर्क है और ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग