15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप, सड़क किनारे ढहे खोखे-दुकानें

हाफिजगंज में पीलीभीत बाईपास मार्ग पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए खोखे, टीन शेड और दुकानों को जमींदोज कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। हाफिजगंज में पीलीभीत बाईपास मार्ग पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए खोखे, टीन शेड और दुकानों को जमींदोज कर दिया।

अभियान के दौरान जेसीबी मशीनें लगातार गरजती रहीं और सड़क किनारे बने अवैध ढांचे मिनटों में ढहा दिए गए। कई लोगों ने कार्रवाई से पहले ही अपना सामान खुद हटाना शुरू कर दिया, जबकि कुछ स्थानों पर टीम को सख्ती भी दिखानी पड़ी। कोतवाल प्रवीण सोलंकी के नेतृत्व में मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन पुलिस ने हालात को पूरी तरह नियंत्रण में रखा और किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी।

जाम से राहत दिलाने को चला अभियान

कोतवाल सोलंकी ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इसी को देखते हुए यह सख्त अभियान चलाया गया। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी ने सड़क या सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा किया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के बाद यातायात हुआ सुचारु

अभियान के बाद बाईपास मार्ग पर यातायात पहले की तुलना में सुचारु नजर आया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे जरूरी कदम बताया। प्रशासन ने हाफिजगंज के नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग करें।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग