बरेली

ईरान-इस्राइल जंग पर 12 सेकेंड की रील से मचा बवाल, बरेली के युवक ने कही ये बात, मुकदमा दर्ज

ईरान-इस्राइल युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर विवादित रील डालने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026

बरेली। ईरान-इस्राइल युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर विवादित रील डालने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवक ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें उसने ईरान-इस्राइल युद्ध को लेकर विवादित टिप्पणी की। रील सामने आने के बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से पुलिस से शिकायत की। इज्जतनगर थाने के एसआई मोहित कुमार की ओर से इस मामले में धौरेरा माफी निवासी सलीम अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसआई मोहित कुमार के मुताबिक सलीम अंसारी का विवादित वीडियो करीब 12 सेकेंड का है। वीडियो में वह कहता सुनाई दे रहा है कि यहूदी और मुसलमानों के बीच जंग चल रही है, लेकिन हिंदुस्तान में बैठे लोग क्यों चिल्ला रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से समुदाय विशेष की भावनाएं भड़क सकती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर