बरेली

फर्जी कागजों के दम पर खड़ी की बोगस फर्म, 72.84 लाख का जीएसटी हड़पी, सहायक आयुक्त ने कराई एफआईआर

शहर में टैक्स चोरी का बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कूटरचित दस्तावेज़ों के दम पर एक फर्म ने न केवल जीएसटी पंजीकरण हासिल किया, बल्कि लाखों रुपये का सार्वजनिक राजस्व भी डकार लिया। मामला खुलते ही राज्य कर विभाग सख्त हो गया और खंड-4 बरेली के सहायक आयुक्त अविरल मुद्गल ने बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है।

less than 1 minute read
Dec 07, 2025

बरेली। शहर में टैक्स चोरी का बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कूटरचित दस्तावेज़ों के दम पर एक फर्म ने न केवल जीएसटी पंजीकरण हासिल किया, बल्कि लाखों रुपये का सार्वजनिक राजस्व भी डकार लिया। मामला खुलते ही राज्य कर विभाग सख्त हो गया और खंड-4 बरेली के सहायक आयुक्त अविरल मुद्गल ने बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है।

सलीम ट्रेडर्स नाम की फर्म ने 3 अप्रैल 2021 को जीएसटी रजिस्ट्रेशन लेने के लिए पूरा सेटअप तैयार किया। प्रोप्राइटर के रूप में गाजियाबाद निवासी नगमा पुत्री सलीम खानका नाम दर्ज किया गया, जबकि व्यवसाय का पता 107, कालीबाड़ी, बरेली बताया गया। जांच में ये सभी कागज़ात फर्जी और कूट रचित पाए गए। फर्म ने रजिस्ट्रेशन मिलते ही फर्जी कारोबार दिखाकर राजस्व को चूना लगाने की शुरुआत कर दी।

अप्रैल 2021 में 2,79,18,238.30 रुपये की सप्लाई दिखाकर 50,25,282.89 रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास ऑन किया। मई 2021 में 1,25,47,280 रुपये की सप्लाई दर्शाते हुए 22,58,510.40 रुपये का आईटीसी पास ऑन किया। यानी कुल मिलाकर सरकार को 72.84 लाख रुपये की चपत लगा दी गई। राज्य कर विभाग के मुताबिक यह कोई सामान्य टैक्स गड़बड़ी नहीं, बल्कि फर्जी फर्मों के माध्यम से किया गया संगठित वित्तीय अपराध है, जिसमें सरकारी खजाने को खुलकर लूटा गया।

जिस पते पर फर्म दिखाकर जीएसटी रजिस्ट्रेशन लिया गया, वहां कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं पाई गई। शुरुआती जांच में मिले तथ्यों ने अधिकारियों को हिला दिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब इस मामले की गहन जांच में जुट गई है। फर्जी रजिस्ट्रेशन से लेकर आईटीसी पास ऑन किए जाने तक की हर कड़ी को खंगाला जा रहा है।

Also Read
View All
होली पर अब नहीं होगी कन्फर्म सीट की टेंशन, बरेली से गुजरेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, जाने कैसे आसान होगा आपका सफर

एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

अगली खबर