बरेली

खेत से आवारा पशुओं को भगाते समय ट्रेन की चपेट में आकर कक्षा 7 के छात्र की मौत

बिथरी चैनपुर में कक्षा 7 का छात्र अपने खेत से पशुओं को भगाने गया था। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jan 07, 2025

बरेली। बिथरी चैनपुर में कक्षा 7 का छात्र अपने खेत से पशुओं को भगाने गया था। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

खेत में घुसे आवारा पशुओं को भगाने गया था अंश

बिथरी चैनपुर क्षेत्र के रसुइया निवासी सर्वराज यादव सिंह खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका 12 वर्षीय बेटा अंश सोमवार शाम 6 बजे अपने खेत से आवारा पशुओं को भगाने के लिए गया था। खेत पर जाते समय रसुइया रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो भाई में सबसे बड़ा था अंश

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद अंश के ताऊ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि अंश दो भाई हैं। जिसमें अंश सबसे बड़ा था। वह गांव के एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। पढ़ाई के बाद वह खेती-बाड़ी में अपने पिता का हाथ बंटाता था। अंश की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read
View All
मंत्री की नाराजगी के बाद बिजली विभाग में खलबली, स्मार्ट चौपाल विवाद पर कंपनी को नोटिस जारी, पीआर मैनेजर होगा बर्खास्त

बरेली क्लब : रंग, खुशबू और खूबसूरती का मेला, पुष्प प्रदर्शनी में उमड़े लोग हुए मंत्रमुग्ध

सुपरफास्ट ट्रेनों पर रेलवे की ब्रेक… बरेली से गुजरने वाली कई ट्रेनों का दर्जा खत्म, अब अप्रैल से नए नंबरों के साथ दौड़ेंगी, देखें पूरी लिस्ट

फूलों की होली में रंगा कुर्मी समाज… ब्रह्मपुरा छात्रावास में उमड़ा हुजूम, होली मिलन में गूंजा एकता का संदेश

शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का माल राख, दमकल ने 4 घंटे बाद पाया काबू

अगली खबर