बरेली

बरेली में क्रिकेट-फुटबॉल का महाघमासान, कल से शुरु होंगे मुकाबले, 36 स्कूलों की टीमें आमने-सामने

शहर में खेल का बड़ा मंच सज चुका है। श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट और फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 इस बार और भी बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। 36 स्कूलों की टीमें मैदान में उतरेंगी और शहर कोनई नंबर वन टीम मिलेगी।

less than 1 minute read
Apr 14, 2026
डॉ. शोभित सक्सेना, आयोजन सचिव

बरेली। शहर में खेल का बड़ा मंच सज चुका है। श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट और फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 इस बार और भी बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। 36 स्कूलों की टीमें मैदान में उतरेंगी और शहर कोनई नंबर वन टीम मिलेगी।

क्रिकेट टूर्नामेंट 15 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगा, जबकि फुटबॉल टूर्नामेंट 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित होगा। दोनों प्रतियोगिताएं एसआरएमएस सीईटी के मैदान में होंगी, जहां हर दिन मुकाबलों का रोमांच चरम पर रहेगा।

36 स्कूल, 35 मैच, हर दिन होगा हाई वोल्टेज मुकाबला

क्रिकेट में 22 और फुटबॉल में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। क्रिकेट में कुल 21 मैच और फुटबॉल में 13 मुकाबले होंगे। क्रिकेट में रोज दो मैच सुबह 8 बजे और दोपहर 12 बजे जबकि फुटबॉल में शुरुआती दो दिन तीन-तीन मैच खेले जाएंगे। हर मुकाबला नॉकआउट की तरह रोमांचक होगा। क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज मुकुंद इंटरनेशनल और सेक्रेड हार्ट्स के बीच मुकाबले से होगा। वहीं फुटबॉल में एयर फोर्स स्कूल और जयपुरिया स्कूल आमने-सामने होंगे। पहले दिन से ही मैदान पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।

क्वार्टर-सेमीफाइनल का दबाव, फाइनल में होगी असली जंग

फुटबॉल में 23 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल, 24 को सेमीफाइनल और 25 अप्रैल को फाइनल खेला जाएगा। वहीं क्रिकेट का भी फाइनल 25 अप्रैल को होगा। यानी आखिरी दिन दोनों खेलों में चैंपियन का फैसला होगा और मैदान पर असली जंग दिखेगी। आयोजन समिति के अनुसार यह टूर्नामेंट सिर्फ मुकाबला नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को निखारने का मंच है। यहां से कई खिलाड़ी आगे बड़े स्तर तक पहुंचे हैं। इस बार भी नए सितारे उभरने की उम्मीद है, जो बरेली का नाम रोशन करेंगे।

Also Read
View All