बरेली

टाइगर रिजर्व के लिपिक ने महिला कर्मचारी को भेजे गंदे मैसेज, देखते ही भड़का पति, ऑफिस में जमकर हुई हाथापाई

टाइगर रिजर्व के मुख्य कार्यालय में शुक्रवार को एक संविदा महिला कर्मचारी के पति ने लिपिक पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए कार्यालय पहुंचकर जमकर बवाल किया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। हंगामे के चलते कुछ देर तक कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा।

2 min read
Mar 06, 2026

पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के मुख्य कार्यालय में शुक्रवार को एक संविदा महिला कर्मचारी के पति ने लिपिक पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए कार्यालय पहुंचकर जमकर बवाल किया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। हंगामे के चलते कुछ देर तक कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा।

संविदा महिला कर्मचारी ने कार्यालय में कार्यरत लिपिक सर्वेश पर मानसिक उत्पीड़न और मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि लिपिक काफी समय से उसे मैसेज कर परेशान कर रहा था। सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से वह अब तक चुप रही, लेकिन जब उसकी हरकतें बढ़ने लगीं तो मामला परिवार तक पहुंच गया।

चैट हाथ लगते ही भड़का पति

बताया गया कि शुक्रवार को कथित चैट महिला के पति के हाथ लग गई। इसके बाद वह सीधे पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुख्य कार्यालय पहुंच गया और लिपिक से जवाब-तलब करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। कार्यालय के भीतर काफी देर तक शोर-शराबा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया।

आरोपी लिपिक ने आरोपों को बताया निराधार

आरोपी लिपिक सर्वेश ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि कुछ संविदा महिला कर्मचारियों को छुट्टी चाहिए थी और इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उन्होंने आपत्तिजनक मैसेज या गलत चैट के आरोपों को मनगढ़ंत बताया। पी.पी. सिंह, प्रभारी फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि मामला अभी औपचारिक रूप से उनके संज्ञान में नहीं आया है। हालांकि कार्यालय में हंगामे की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
बरेली सिटी यार्ड में काम से कई ट्रेनें प्रभावित, कासगंज, पीलीभीत, लालकुआं व टनकपुर रूट की गाड़ियां अब जंक्शन और इज्जतनगर से चलेंगी

भूखंडों की नीलामी में बीडीए पर बरसी दौलत, एक दिन में 138 करोड़ की कमाई, हाथोंहाथ बिके रामगंगा नगर-ग्रेटर बरेली के प्लॉट

पहले बनाए अवैध संबंध, फिर विधवा से रचाई शादी… छह महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज, थाने पहुंचा मामला

बेवफाई का दर्द नहीं सह पाया रामसेवक… पत्नी प्रेमी संग फरार हुई तो लगा लिया फांसी का फंदा, नकदी-जेवर ले जाने का भी आरोप

मिड-डे मील बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, स्कूल में मची भगदड़… 61 बच्चों को भागकर बचाई जान

अगली खबर