
बरेली। विशारतगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह ने एक युवक की जान ले ली। पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग और घर छोड़कर प्रेमी के साथ चले जाने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के खजुवाई गांव निवासी गुडिया पत्नी जगदीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके देवर रामसेवक की पत्नी का गांव के ही धर्मवीर पुत्र चंद्रपाल से लंबे समय से अवैध संबंध था। परिवार के लोगों ने कई बार दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच संपर्क जारी रहा। परिजनों का आरोप है कि इस वजह से घर में अक्सर झगड़ा होता था और पति-पत्नी के रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे थे। बताया गया कि रामसेवक की पत्नी कई बार उसके साथ शराब पीती थी और इसी बात को लेकर घर में तनाव बढ़ता गया।
परिवार के मुताबिक बुधवार को स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि रामसेवक की पत्नी एक बच्चे को घर पर छोड़कर दूसरे बच्चे को साथ ले गई। इसके साथ ही घर में रखी नकदी और जेवरात भी लेकर गांव के ही धर्मवीर के साथ चली गई।पत्नी के अचानक घर छोड़ने और कथित प्रेम प्रसंग से परेशान रामसेवक मानसिक रूप से बेहद तनाव में आ गया था।
शाम करीब छह बजे जब गुडिया रामसेवक के घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अधखुला था। अंदर जाकर देखा तो रामसेवक साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी धर्मवीर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित विषय:
Published on:
06 Mar 2026 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
