बरेली

रामगंगा पुल से युवक ने लगाई नदी में छलांग, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

रामगंगा पुल पर एक युवक के नदी में कूदने का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले की जांच भमोरा पुलिस को सौंपी गई है।
less than 1 minute read
Aug 14, 2025
Feature image
मौके पर खड़ी युवक की स्कूटी और लोग (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। रामगंगा पुल पर एक युवक के नदी में कूदने का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले की जांच भमोरा पुलिस को सौंपी गई है।

वीडियो फेसबुक पर विकेंद्र शर्मा नाम के युवक ने अपलोड किया, जिसने अपने प्रोफाइल पर खुद को गोरक्षक और पशु प्रेमी बताया है। वीडियो में तेज बारिश के बीच एक स्कूटी पुल पर खड़ी नजर आ रही है। विकेंद्र का दावा है कि वह बरेली से लौट रहे थे, तभी स्कूटी पर खड़े युवक को देखा। बातचीत में युवक ने पहले किसी का इंतजार करने की बात कही, फिर अचानक जिंदगी से परेशान होने की बात कहकर फोन डिग्गी में रखा, बोतल से कुछ पिया और पुल से नदी में छलांग लगा दी।

वीडियो बनाने वालों के अनुसार उन्होंने युवक को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उसने हाथ छुड़ाकर छलांग लगा दी। उनका आरोप है कि रामगंगा चौकी पुलिस को सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

वायरल वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बरेली पुलिस को भी टैग किया गया, जिसके जवाब में भमोरा पुलिस को मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। फिलहाल युवक की पहचान और उसके हालात की जानकारी जुटाई जा रही है।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर