बरेली

आज का राशिफल 11 मार्च : भगवान शिव की आज मेष, मिथुन और मीन वालों पर रहेगी कृपा, जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

2 min read
Mar 11, 2019
rashifal
आज का राशिफल 11 मार्च : भगवान शिव की आज मेष, मिथुन और मीन वालों पर रहेगी कृपा, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के मन में उत्साह रहेगा। बुद्धि प्रखर होगी। स्वाभाव में तेजी आएगी। तेजी पर नियंत्रण रखें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों की बाई आँख में पीड़ा हो सकती है। लम्बी यात्रा के भी योग बन रहे हैं। खर्चा बढ़ेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है। शुभ मांगलिक कार्यों से लाभ होगा।शिक्षा परीक्षा के लिए दिन उत्तम है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातक की आज मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। सरकारी कार्य पूरे होंगे। व्यापार में नए आर्डर मिलेंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों को आज धर्म कर्म से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पाप और पुण्य का फल मिल सकता है। धार्मिक व्यक्तियों को लाभ होगा।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातक को आज के दिन अनैतिक धन से दूर रहना चाहिए। तनाव बढ़ेगा और यात्रा में धन खर्च हो सकता है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों का आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुरे कार्यों से दूर रहें। रोग परेशान कर सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों के आज शत्रुओं में वृद्धि होगी। रोग से कष्ट हो सकता है। चोट लगने की भी आशंका है। धोखे से बचने के लिए सावधान रहें। वाद विवाद से दूर रहें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

गर्भवती महिलाओं को आज सावधानी बरतनी होगी। शिक्षा के लिए समय शुभ है। व्यापार में लाभ होगा। कर्ज बना रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

वाहन चालक आज लाभ में रहेंगे। माता जी को रोग से कष्ट हो सकता है। प्रतिष्ठता बढ़ेगी। कार्य पूरे होने में समय लगेगा। कुछ तनाव भी हो सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों को आज भाई और बहन का सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। खर्च में बढोत्तरी होगी। मनमाफिक लाभ नहीं होगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज बुद्धि और विवेक से जमा धन में बढ़ोत्तरी होगी। पारिवारिक कार्य पूरे होंगे। वाणी में तीखापन हानिकारक हो सकता है। का लाभ होगा। आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज धन लाभ के योग है। कर्ज में डूबा धन वापस आएगा। वाणी में तेजी रहेगी। पिता को लाभ होगा। प्रसिद्धि बढ़ेगी।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Updated on:
10 Mar 2019 03:09 pm
Published on:
11 Mar 2019 05:30 am
Also Read
View All
बरेली में TGT परीक्षा के पहले ही दिन साल्वर गैंग की सेंधमारी; विमल की जगह परीक्षा देने पहुंचा प्रमोद, ₹1.5 लाख में हुई थी डील

बरेली के ठेकेदार पर बीडीए की बड़ी कार्रवाई, 4 साल में नहीं बना कन्वेंशन सेंटर, 8 बार मोहलत के बाद सत्य साईं बिल्डर डिबार

बरेली में साध्वी प्राची के तीखे तेवर, सूर्या हत्याकांड पर भड़कीं, खोड़ा को लेकर किया बड़ा दावा

SSP ने चौकी इंचार्ज को किया किया सस्पेंड, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में मिली लापरवाही, कई और इंचार्ज रडार पर

मध्य प्रदेश की युवती को मोहब्बत का झांसा देकर कराया धर्म परिवर्तन, फिर दिया तीन तलाक, भोजीपुरा की बहू ने शौहर पर कराई FIR