बरेली

ससुराल में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने निगला जहर, जिला अस्पताल में तोड़ा दम, जाने क्या है मामला

बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Jul 14, 2025

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मलपुर गांव निवासी प्रेमपाल (35) पुत्र रामदुलारे इन दिनों बारादरी के गोंसाई गौटिया मोहल्ले में किराए पर रह रहा था। सोमवार सुबह वह अपनी ससुराल देवरनिया के बकैनियां गांव गया था। वहां पत्नी मंजू से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेमपाल नशे की हालत में था और पत्नी को अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। बात बिगड़ने पर उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।

ससुराल पक्ष के लोग उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया। प्रेमपाल की शादी वर्ष 2014 में मंजू से हुई थी। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं—एक पांच वर्षीय बेटी और तीन साल का बेटा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Also Read
View All
पुलिस लाइन्स में बड़ा बदलाव… ट्रैफिक ऑफिस, वीआईपी सेल और ‘प्रहरी उद्यान’ का लोकार्पण, हाईटेक हुई बरेली पुलिस

मुफ्त टीकाकरण की शुरुआत… पहले दिन 62 किशोरियों ने लगवाया ‘सुरक्षा कवच’, बरेली प्रदेश में अव्वल

नो एंट्री में घुसा ट्रक… ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को कुचला, चार महीने बाद होना था रिटायरमेंट, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आदेश की टीम से संतोष का पत्ता साफ, शिव प्रताप का भी डिमोशन, बरेली जिले की टीम से कई दिग्गज आउट, नये चेहरों की एंट्री

गैस उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ीं… एक घर में दो से ज्यादा सिलेंडर मिले तो होगी जेल, डबल कनेक्शन पर भी कसा जाएगा शिकंजा

अगली खबर