बरेली

सुरेश शर्मा नगर, दुर्गा नगर और संजयनगर में जहरीली हुई हवा, सांस लेने में दिक्कत, जानें मामला

पर्यावरण सरंक्षण के लाख दावों के बीच सुरेश शर्मा नगर, दुर्गा नगर और संजयनगर की गुरुवार को आबोहवा जहरीली हो गई। लोगों को सांस लेनें मे दिक्कत होने लगी। अफरा तफरी का माहौल हो गया।

less than 1 minute read
Jun 20, 2024
सड़े-गले कूड़े के जलने से उड़ रहा जहरीला धुआं।

बरेली। पर्यावरण सरंक्षण के लाख दावों के बीच सुरेश शर्मा नगर, दुर्गा नगर और संजयनगर की गुरुवार को आबोहवा जहरीली हो गई। लोगों को सांस लेनें मे दिक्कत होने लगी। अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम के अफसरों को दी। पता लगा कि कई दिनो से पड़े कूड़े में लोगों ने आग लगा दी। इसकी वजह से वहां की वहा जहरीली हो गई।

खाली प्लाट के कचरे में लगा दी आग
सुरेश शर्मा नगर और दुर्गा नगर के बीच एक खाली प्लाट में कचरा पड़ा था। उसमें किसी ने आग लगा दी। आग इतनी अधिक थी कि उसका जहरीला धुआं आसपास फैल गया। धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। ये हालात एक जगह नहीं बल्कि कई जगह थे। इसकी वजह से वहां ढेर सारा धुआं हो गया।

बाकरगंज डलावघर में भी लगी थी आग
बुधवार को बाकरगंज डलावघर के कूड़े में आग लगने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाया था। गुरुवार को दुर्गा नगर मैदान में कूड़े में किसी ने आग लगा दी। धुआं फैलने से लोगों में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां अक्सर कचरे में आग लगा दी जाती है। कचरे में आग लगाकर जहरीला धुआं फैलाने वालों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। कचरे में आग के कारण आसपास के क्षेत्र में लोग इतने प्रभावित है कि अधिकांश बुजुर्ग दमा, चर्म रोग, आंखों के रोग इत्यादी कई प्रकार की बीमारी से ग्रस्त है। जेडएसओ विमल कुमार मिश्रा का कहना है कि कूड़े में आग लगने की सूचना मिलते ही संबंधित सफाई निरीक्षक को भेजा है। कूड़े में आग न लगाने की चेतावनी भी दी गई है।

Updated on:
20 Jun 2024 06:43 pm
Published on:
20 Jun 2024 06:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर