बरेली

स्कूल की बाउंड्री गिराकर कब्जे की कोशिश, 15 लोगों पर एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी, जाने

सुभाषनगर स्थित सेंट एंड्रयूज स्कूल के प्रबंधक रिच पल चंद्र के अनुसार घटना 2 मार्च की रात करीब 3:30 बजे की है। अजय सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान, कुमारी चांदनी, अमित सिंह सहित 10-15 अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर आए और जबरन स्कूल की बाउंड्री गिरा दी।

less than 1 minute read
Mar 08, 2025

बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में सेंट एंड्रयूज स्कूल की बाउंड्री को बीती रात कुछ दबंगों और भूमाफियाओं ने गिरा दिया और वहां अवैध कब्जे का प्रयास किया। आरोपियों ने स्कूल के चौकीदार को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत के बाद सुभाषनगर पुलिस ने चार नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

रात के अंधेरे में गिराई स्कूल की बाउंड्री

सुभाषनगर स्थित सेंट एंड्रयूज स्कूल के प्रबंधक रिच पल चंद्र के अनुसार घटना 2 मार्च की रात करीब 3:30 बजे की है। अजय सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान, कुमारी चांदनी, अमित सिंह सहित 10-15 अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर आए और जबरन स्कूल की बाउंड्री गिरा दी। स्कूल प्रबंधन ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें पुलिस को सौंप दी हैं। प्रबंधक का कहना है कि यह लोग भूमाफिया हैं और अवैध कब्जे की नीयत से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी अजय सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान, कुमारी चांदनी और अमित सिंह समेत 10-15 अज्ञातों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

बजट की सौगात : बरेली की दूध कंपनी किसानों के लिए साबित होगी गेम चेंजर, बिचौलियों को नहीं सीधे पशुपालकों को मिलेगा दूध का दाम

अगली खबर