बरेली

बदायूं: मुकरी से सिर कुचलकर दादी और नातिन की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, जाने मामला

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के हयातनगर गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर घेर में सो रही महिला और उसकी पांच साल की नातिन की सिर कूचलकर हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Jan 11, 2025

बरेली। बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के हयातनगर गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर घेर में सो रही महिला और उसकी पांच साल की नातिन की सिर कुचलकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह चारपाई पर दोनों के शव खून से लथपथ मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से हत्या से जुड़े साक्ष्य इकठ्ठा किए हैं। हत्या क्यों और किस वजह से की है, इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है।

घर के बाहर घेर में एक ही चारपाई पर सो रहे थे दादी व नातिन

गांव हयातनगर नगर निवासी विजय की मां 50 वर्षीय मीना और 5 वर्षीय बेटी कल्पना घर से 200 मीटर दूरी पर घेर में शुक्रवार रात सोई थीं। परिवार के अन्य लोग घर में सो रहे थे। देर रात किसी समय हत्यारे ने सोते समय चारपाई पर ही दादी व नातिन के सिर पर कपड़े कूटने वाली मुकरी से हमला कर हत्या कर दी। शनिवार सुबह जब मीना, नातिन के साथ घर नहीं पहुंची, तब मीना की बेटी उन्हें देखने घेर में पहुंची। जहां दोनों के शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे।

मौके पर खून से सनी मिली कपड़े कूटने वाली मुकरी

घटनास्थल पर खून से सनी कपड़े धोने की मुकरी जमीन पड़ी हुई थी। हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर अलापुर इंस्पेक्टर धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का ज्याजा लिया। परिजनों से रंजिश के बारे में जानकारी ली, लेकिन अभी परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने से इंकार किया है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हत्या क्यों और किस वजह से हुई है, इसका पता लगाने की कोशिश जारी है।

Also Read
View All
एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

बजट की सौगात : बरेली की दूध कंपनी किसानों के लिए साबित होगी गेम चेंजर, बिचौलियों को नहीं सीधे पशुपालकों को मिलेगा दूध का दाम

अगली खबर