बरेली

बरेली: मां-बेटी से घर में घुसकर लूट करने वाले मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

लूट की वारदातों में फरार चल रहे चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

2 min read
Jul 30, 2024

बरेली। लूट की वारदातों में फरार चल रहे चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अन्य एक साथी की तलाश में जुटी है। चारों के पास से चोरी की बाइक, जेवरात, नकदी और तमंचा कारतूस आदि बरामद किए हैं।

सोमवार को कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार बदमाशों ठिरिया निजावत खां तिराहे पर चोरी के सामान के साथ वहां से गुजरेंगे। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरी प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत बताए गए स्थल पर सोमवार रात पहुंचे तो दो लुटेरे दिखाई दिए। मौका पाते ही उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो लुटेरों ने फायर कर दिया। आरोपी के दो और दोस्त भी आ गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में राम और आकाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने राम कश्यप पुत्र बृहस्पतिगिर, आकाश उर्फ चायना पुत्र राम किशन कश्यप, अमन और अर्श सैफी पुत्र मदन सैफी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस के मुताबिक चारों बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है। बदमाशों के पास से पुलिस ने 31600 रुपये, जेवरात, दो तमंचा, कारतूस, एक एयर पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद की है। 21 वर्षीय राम कश्यप थाना बारादरी के क्षेत्र कटना चांद खान का निवासी है। आकाश(22) और 20 वर्षीय हरुनगला के रहने वाले हैं। अर्श सैफी चेतना कॉलोनी नकटिया का निवासी है।

महिला के घर में घुसकर की थी लूट
थाना कैंट क्षेत्र में 28 जुलाई सुबह करीब तीन बजे लुटेरे शहनाज बानो के घर में छत से कूदकर घुसे थे। शहनाज बानो को आहट हुई तो एक बदमाश ने उनके सिर पर तमंचा टेक दिया। महिला की बेटी ने देखा तो शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे बदमाश ने उसका गला दवाने की कोशिश की। चीखने पर चाकू गर्दन पर रख दिया। बदमाशों ने डरा धमकाकर जेवरात और करीब तीस हजार की नकदी लेकर फरार हो गए।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि महिला के घर में इन्हीं पांच लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। तीन बदमाश घर के अंदर घुसे और दो बाहर से निगरानी कर रहे थे। चार बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य एक युवक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान हो चुकी है।

Published on:
30 Jul 2024 04:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर