बरेली

बरेली: मोहर्रम के ताजियों के दौरान महिलाओं से अश्लील हरकतें, विरोध पर मारपीट, तेजाब डालने की कोशिश

ताजिया देख रहीं महिलाओं पर उन्हीं के समुदाय के कुछ लोगों ने अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने लगे। एक आरोपी घर में तेजाब की बोतल लेकर घुस गया और एक महिला के चेहरे पर डालने की कोशिश की>

less than 1 minute read
Jul 17, 2024
Feature image
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

बरेली। ताजिया देख रहीं महिलाओं पर उन्हीं के समुदाय के कुछ लोगों ने अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने लगे। एक आरोपी घर में तेजाब की बोतल लेकर घुस गया और एक महिला के चेहरे पर डालने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह मोहल्ले के कुछ लोग आ गया और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्से में आकर लोगों ने थाने का घेराव किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

फरीदपुर कस्बा के मोहल्ला मिर्धान में एक परिवार की महिलाएं छत पर बैठकर ताजिया देख रही थीं। वहीं के रहने वाले कुछ लड़कों ने महिलाओं पर अश्लील हरकतें करते हुए टिप्पणी की। विरोध करने पर मामला मारपीट में बदल गया।

युवक घर में घुसकर मारपीट करने लगे। इस दौरान एक युवक साबिर उर्फ शिवू तेजाब की बोतल ले आया और महिला के चेहरे पर डालने की कोशिश की। इसी दौरान मामला बढ़ता देख मोहल्ले के कुछ लोग आ गए और तेजाब डालने वाले युवक को पकड़ लिया। मौका पाकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन पत्रिका वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। वीडियो में कुछ युवक घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने की कोशिश कर रहे हैं। मोहल्ले के लोग युवकों को घर से बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं।

थाने का किया घेराव
गुस्साई भीड़ ने मंगलवार रात करीब 10 बजे थाने का घेराव किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने कहा कि ये मामला एक ही समुदाय का है। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। गिरफ्तारी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Published on:
17 Jul 2024 04:09 pm
Also Read
View All
पुलिस भर्ती परीक्षा देने जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज दौड़ाएगा 125 अतिरिक्त बसें

Woman Murder: बरेली में ₹4500 के विवाद में खूनी खेल; बांके से महिला पर किया हमला, फिर ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

दुल्हन प्रेमी संग फरार तो बहन से रिश्ता जोड़ा, निकाह से पहले उसका भी निकला अफेयर, फिर चलीं बारात में लाठियां

बहेड़ी शुगर मिल की नीलामी पर राजनीतिक गर्म: सपा नेताओं ने खोला मोर्चा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

युवक ने धर्म और नाम छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया; शादी के लिए कहा तो करने लगा ब्लैकमेल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार