बरेली

बरेली: नलकूप विभाग में पकड़ा गया रिश्वतखोर वरिष्ठ सहायक, एंटी करप्शन ने 10 हजार के साथ रंगे हाथ किया गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने नलकूप विभाग खंड द्वितीय के वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ सहायक ने पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान के दिलाने के नाम पर दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी

less than 1 minute read
Jul 16, 2024
नलकूप विभाग का वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार(फोटो)

बरेली। एंटी करप्शन टीम ने नलकूप विभाग खंड द्वितीय के वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ सहायक ने पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान के दिलाने के नाम पर दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बता दें, राकेश कुमार सिंह फरीदपुर की टीचर कॉलोनी के निवासी हैं। राकेश कुमार नलकूप चालक थे, जून में ही सेवानिवृत्त हुए हैं। राकेश कुमार की पेंशन और ग्रेच्युटी अभी तक नहीं दी गई है, इसी काम के लिए राकेश से वरिष्ठ सहायक निर्भय हिंद आजाद ने दस रुपये की मांग की थी। राकेश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह से की। एंट करप्शन की टीम ने दस हजार रुपय की रिश्वत लेते रंगे हाथ वरिष्ठ सहायक निर्भय हिंद आजाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले आरोपी के घर महेंद्र नगर कॉलोनी में जाकर जांच पड़ताल की।

कोई मांगे रिश्वत तो करें शिकायत
अगर आपसे कोई रिश्वत मांगे तो बिना किसी डर से आप पुलिस लाइन के गेट पर स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन के कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। साथ ही दिए हुए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सीओ के मोबाइल नंबर 9454405475 या प्रभारी निरीक्षक बरेली इकाई के मोबाइल नंबर 9454401653 पर शिकायत कर सकते हैं।

Published on:
16 Jul 2024 10:57 am
Also Read
View All

अगली खबर