बारिश के बाद बरेली में रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
बारिश की वजह से कई जगहों पर यूपी में कई नदियां उफान पर है। लगातार बारिश की वजह से बरेली में रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। इस वजह से कई गांव में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। रामगंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला आपदा अधिकारी ने अलर्ट जारी कर दिया है।
भारी बारिश से रामगंगा नदी का जलस्तर 160.2 मीटर पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से महज 1.8 मीटर नीचे है। रामगंगा का जलस्तर 160 के पार पहुंचने से तट से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रामगंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला आपदा अधिकारी ने अलर्ट जारी कर दिया है। साल 2010 और 2012 में रामगंगा नदी में आई बाढ़ ने पूरे शहर में तबाही मचा दी थी। फरीदपुर, आंवला और मीरगंज तहसील के कई गांवों में स्थिति काफी डरावनी हो गई थी। अब सालों बाद एक बार फिर ऐसी स्थिति बनती दिख रही है।
जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। जिसमें हेल्पलाइन नंबर 0581-2428188 व 0581-2422202 पर फोन कर बाढ़ की सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम में आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में कर्मी हैं। अगर किसी कर्मी को कोई भी समस्या आती है तो वह इस नंबर पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं।