बरेली

कॉलोनाइज़र पर बीडीए की सर्जिकल स्ट्राइक! 10 बीघा में फैली अवैध कॉलोनी मटियामेट, जानें किस पर गिरी गाज

शहर में अवैध कॉलोनाइजरों पर बीडीए का सख्त रुख जारी है। सोमवार सुबह इज्जतनगर क्षेत्र के बडा बाईपास अहलादपुर चौकी के पास 10 बीघा जमीन पर तेज़ी से खड़ी की जा रही अवैध कॉलोनी को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया।

less than 1 minute read
Dec 01, 2025

बरेली। शहर में अवैध कॉलोनाइजरों पर बीडीए का सख्त रुख जारी है। सोमवार सुबह इज्जतनगर क्षेत्र के बडा बाईपास अहलादपुर चौकी के पास 10 बीघा जमीन पर तेज़ी से खड़ी की जा रही अवैध कॉलोनी को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कॉलोनी रवि पटेल द्वारा बिना किसी स्वीकृति के विकसित की जा रही थी।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ मनिकंडन ए ने बताया कि इस कॉलोनी में सड़क, बाउंड्रीवाल और भूखंडों का खुल्लमखुल्ला चिन्हांकन चल रहा था, जबकि प्राधिकरण से न तो कोई मानचित्र पास था और न ही किसी प्रकार की अनुमति ली गई थी। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और पूरे अवैध निर्माण को जड़ से मिटा दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता संदीप कुमार और पूरी प्रवर्तन टीम मौजूद रही।

कार्यवाही के बाद निर्माण माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण ने दो टूक चेतावनी दी है कि अब बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लॉटिंग या निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आम लोगों को भी चेताया गया है कि किसी भी भूखंड या निर्माण को खरीदने से पहले उसकी मानचित्र स्वीकृति जरूर जांच लें। बिना स्वीकृति की कॉलोनियों में निवेश करना भविष्य में भारी मुसीबत खड़ी कर सकता है।

Also Read
View All
एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

बजट की सौगात : बरेली की दूध कंपनी किसानों के लिए साबित होगी गेम चेंजर, बिचौलियों को नहीं सीधे पशुपालकों को मिलेगा दूध का दाम

अगली खबर