बरेली

देवर ने भाभी के साथ बनाये शारीरिक संबंध, रात में ही हो गया बखेड़ा, एफआईआर दर्ज

विदाई की पहली ही देवर भाभी के कमरे में घु़स गया। उसने भाभी के साथ जबरदस्ती की। इसको लेकर वहां बखेड़ा हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे ससुराल वालों ने जबरदस्ती मीट भी खिलाया।

less than 1 minute read
Nov 11, 2024

बरेली। विदाई की पहली ही देवर भाभी के कमरे में घु़स गया। उसने भाभी के साथ जबरदस्ती की। इसको लेकर वहां बखेड़ा हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे ससुराल वालों ने जबरदस्ती मीट भी खिलाया। युवती की ओर से देवर समेत सात ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

21 अप्रैल को हुई थी शादी, नशे में धुत था पति

एक युवती ने बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2024 में बिशारतगंज क्षेत्र के युवक से हुई थी। बताया कि जब वह दो माह बाद दूसरी विदा होकर ससुराल पहुंची तो पति नशे में धुत था। जैसे ही वह कमरे में पहुंच तो पीछे से वहां पर देवर आ गया। वह दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य आ गए। आरोप है कि ससुरालियों ने देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध के बाद भी देवर ने उसके साथ संबंध बनाए।

युवती के शिकायत पर पति, देवर समेत सात पर एफआईआर

युवती ने बताया कि उसे जबरन मांस खिलाया गया। जबकि वह शाकाहारी है। इसके बावजूद ससुराल वाले नहीं माने। दो माह बाद दूसरी विदा में ससुराल पहुंची तो पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। युवती ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिशारतगंज थाने में देवर, पति समेत सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Also Read
View All
आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

बजट की सौगात : बरेली की दूध कंपनी किसानों के लिए साबित होगी गेम चेंजर, बिचौलियों को नहीं सीधे पशुपालकों को मिलेगा दूध का दाम

डीएम आवास पर उमड़ा पूरा शहर, रिटायर्ड पीसीएस दिनेश बहादुर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अगली खबर