
वीडियो वायरल की जानकारी पर उड़े परिजनों के होश
इज्जतनगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीख रही है। 13 जून को वह ब्यूटी पार्लर गई थी। रास्ते में रिश्ते का दामाद फरीदापुर चौधरी निवासी सलमान उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। यहां उसने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। घर आकर उनकी बेटी परेशान रहने लगी। उनकी पत्नी ने बेटी से परेशान रहने का कारण पूछा तो उसने बताया कि सलमान ने उसके साथ दुष्कर्म कर बनाई वीडियो वायरल कर दी है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए।
किशोरी के परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
परिजन शिकायत करने सलमान के घर पहुंचे। यहां आरोपी के परिवार वालों ने धमकी दी कि उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो वह जान से मार देंगे। इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, धमकाने में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।