बरेली

बहला-फुसलाकर महिला के जेबर ले गया भाई, वापस मांगने पर पीटा, 4 पर एफआईआर

बारादरी इलाके में एक महिला को अपने ही भाई से जेवर मांगना भारी पड़ गया। पांच साल पहले मोहब्बत में निकाह करने वाली महिला जब मायके पहुंची और अपने जेवर मांगे, तो भाई और रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।

2 min read
Apr 29, 2025

बरेली। बारादरी इलाके में एक महिला को अपने ही भाई से जेवर मांगना भारी पड़ गया। पांच साल पहले मोहब्बत में निकाह करने वाली महिला जब मायके पहुंची और अपने जेवर मांगे, तो भाई और रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि मारपीट में उसका सिर फट गया और उसका डेढ़ साल का बच्चा भी घायल हो गया। घायल महिला को उसके पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता को बहला-फुसलाकर सगा भाई ले गया जेबर

पीड़िता बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका कहना है कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले मोहम्मद अजहर नाम के युवक से लव मैरिज के तौर पर हुई थी। बाद में दोनों परिवारों की रजामंदी से बाकायदा मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह भी हुआ। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी थी। इसी दौरान उसका भाई खिदमत अकसर मिलने आता रहता था। उसने बहाने से बहन के चांदी और सोने के जेवर, जिनमें सोने की अंगूठी, नथ, माला और सिंगार पट्टी अपने पास रख लिए थे।

वापस मांगने पर की मारपीट, महिला और बेटा घायल

पीड़िता ने बताया कि उसने मायके जाकर अपने जेबर वापस मांगे तो विवाद हो गया। आरोप है कि खिदमत, उसका भाई अजमत, मां जैबुन निशा और एक भतीजे ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया। खिदमत ने सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसके मासूम बेटे को भी गंभीर चोटें आईं।

मायके वालों ने दी जान से मारने की धमकी

हंगामा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायल महिला को नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए। घटना की सूचना उसके पति मोहम्मद अजहर को दी गई, जिसने तुरंत 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पहले थाने फिर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां वह भर्ती है। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी मिलने की बात भी पुलिस को बताई है। उसका कहना है कि अब भी उसे अपने परिवार वालों से जान का खतरा है। बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read
View All
एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

बजट की सौगात : बरेली की दूध कंपनी किसानों के लिए साबित होगी गेम चेंजर, बिचौलियों को नहीं सीधे पशुपालकों को मिलेगा दूध का दाम

अगली खबर