बरेली

दबंगों की दबंगई: पुराने मुकदमे की खुन्नस में घर में घुसे हमलावर, युवक का कान काटा, फिर मुकदमा दर्ज

थाना सीबीगंज क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने उसके घर में घुसकर सरिया से हमला कर दिया और उसका कान काट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Sep 11, 2025
थाना सीबीगंज (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने उसके घर में घुसकर सरिया से हमला कर दिया और उसका कान काट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव सहसिया हुसैनपुर निवासी महेशपाल ने बताया कि 10 सितंबर को जितेंद्र और कैलाश उसके दरवाजे पर खड़े होकर गालियां दे रहे थे। जब उसने विरोध किया तो दोनों अपने परिवार के अन्य लोगों को बुलाकर उसके घर में घुस आए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महेशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक कान कट गया।

पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी उसकी पिटाई कर चुके हैं और उस समय भी उसने मुकदमा दर्ज कराया था। उसी रंजिश के चलते दोबारा हमला किया गया। थाना सीबीगंज पुलिस ने महेशपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read
View All

अगली खबर