बरेली

जनसेवा केंद्र पर 50 हजार रुपये वसूलने पहुंचा सीबीआई अफसर, जानें फर्जी अफसर की कहानी

बारादरी क्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक से 50 हजार की रिश्वत मांगने वाला आरोपी पकड़ा गया। जनसेवा केंद्र पर सीबीआई अधिकारी बनकर गया था।

less than 1 minute read
Jun 14, 2024
फर्जी अधिकारी बनने वाला आरोपी।

बरेली। बारादरी क्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक से 50 हजार की रिश्वत मांगने वाला आरोपी पकड़ा गया। जनसेवा केंद्र पर सीबीआई अधिकारी बनकर गया था। शक होने पर डायल 112 पर कॉल कर शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

50 हजार रुपये की मांगी रिश्वत
नीरज का जगतपुर में एक आटा-चक्की के पास जन सुविधा केंद्र है। उन्होंने बताया कि उनके पास एक युवक आया और कहा कि मैं सीबीआई ऑफिसर हूं। नीरज के जन सुविधा केंद्र पर तमाम कमियां निकालते हुए आरोपी ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी। नीरज को उसके हाव भाव ठीक नहीं लगे और शक के चलते नीरज ने डायल 112 पर कॉल कर दी।

जांच के बाद ही की जाएगी कार्रवाई
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से सीबीआई का अधिकारी बताने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसे जगतपुर पुलिस चौकी ले गई। पलिस उससे पूछताछ कर रही है। नीरज ने इस मामले में पुलिस चौकी में शिकायती पत्र दिया है। शहर में सामने आए इस घटनाक्रम से सभी के होश उड़ गए। आमतौर पर सीबीआई, रिश्वत से जुड़े मामलों में कार्रवाई करती है और यहां एक व्यक्ति खुद को सीबीआई से बताकर रिश्वत की मांग कर रहा था। सीओ अनीता सिंह चौहान ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से बात की जा रही है।

Published on:
14 Jun 2024 07:44 pm
Also Read
View All
एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

बजट की सौगात : बरेली की दूध कंपनी किसानों के लिए साबित होगी गेम चेंजर, बिचौलियों को नहीं सीधे पशुपालकों को मिलेगा दूध का दाम

अगली खबर