बरेली

भंडारे में भजन पर बवाल, लाठी-डंडों के साथ पहुंचे युवक, मची भगदड़, कई लोग हिरासत में

अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद आयोजित भंडारा अचानक बवाल में बदल गया। डीजे पर बज रहे भजनों को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागते नजर आए।

2 min read
Feb 08, 2026

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के उसैता ग्राम पंचायत के मुजरा गांव मुड़िया में अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद आयोजित भंडारा अचानक बवाल में बदल गया। डीजे पर बज रहे भजनों को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागते नजर आए।

ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार रात भंडारे के दौरान गांव के ही दूसरे समुदाय के करीब 20 से 25 युवक लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डीजे बंद कराने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और डीजे, कुर्सियों व अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी गई। माहौल इतना बिगड़ा कि भंडारे में बैठे लोग दहशत में आ गए।

5000 लोगों की तैयारी, मौके पर थे 200 से ज्यादा लोग

मंदिर परिसर में जगह कम होने के कारण गांव के ही अशोक के मकान पर भंडारे की व्यवस्था की गई थी। आसपास के गांवों को मिलाकर करीब 5000 लोगों के भोजन की तैयारी थी। घटना के वक्त करीब 200 से अधिक लोग मौजूद थे। हंगामा होते ही वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग कार्यक्रम स्थल छोड़कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के पास मुस्लिम बस्ती होने के चलते पहले भी डीजे को लेकर आपत्ति जताई जाती रही है। इस बार भंडारे में भजन बजने पर विवाद अचानक उग्र हो गया। हालांकि दूसरे पक्ष की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस पहुंची तो भागे हंगामा करने वाले

सूचना मिलते ही बिनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख हंगामा कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर हालात काबू में कर लिए गए और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन घटना ने गांव में तनाव जरूर पैदा कर दिया है।

Also Read
View All
हिस्ट्रीशीटर कन्हैया गुलाटी पर चार मुकदमे दर्ज, अब तक 55 हो चुकीं एफआईआर, अंडर ग्राउंड हुए धोखेबाज

शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहे मिलावटी तेल, फरीदपुर की तेल फैक्ट्री पर छापा, 22 हजार किलो से ज्यादा तेल जब्त, 31 लाख से अधिक का माल सीज

बरेली के इन बिल्डर्स के अवैध निर्माण पर बीडीए ने लगाई सील, एक कॉलोनी भी जमींदोज, जानें किन-किन पर हुई कार्रवाई

आवास विकास परिषद में खेल, बेटा बना सेटिंग मैनेजर करोड़ों के टेंडर रिटायर पिता की फर्म पर, बरेली से लखनऊ तक खलबली

बजट 2026-27 यूपी के लिए गेमचेंजर… विकास को मिलेगी रॉकेट रफ्तार, हाई स्पीड रेल से पूरे देश की धड़कन बनेगा प्रदेश: डॉ. महेंद्र सिंह

अगली खबर