प्रियंका के बाद बॉलीवुड में धूम मचाने को तैयार बरेली की ये बाला

फिल्म एमएम धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में दिशा पाटनी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

2 min read
Sep 24, 2016
Disha Patani
Disha Patani
बरेली।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बरेली की दिशा पाटनी भी बॉलीवुड में धूम मचाने को तैयार हैं। दिशा की फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' 30 सितम्बर को रिलीज हो रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत राजपूत के साथ ही दिशा पाटनी मुख्य रोल में हैं।



अभिनेत्री दिशा पाटनी

कॉलेज की फेयरवेल पार्टी ने बनाया ऐक्ट्रेस

वर्ष 2011 में इंटर पास करने के बाद दिशा पाटनी ने लखनऊ की एमएटी यूनिवर्सिटी में बायोटेक में एडमिशन लिया था। जहां पर आयोजित हुई फेयरवेल पार्टी में दिशा को मिस कॉलेज चुना गया। इसी दौरान मिस लखनऊ का आयोजन किया गया जिसमें दिशा पाटनी को मिस लखनऊ चुना गया। मिस लखनऊ चुने जाने के बाद दिशा पैंटालून मॉडल में फर्स्ट रनरअप रही।




जिसके बाद दिशा ने कई प्रसिद्ध एड फिल्मों में काम भी गया। दिशा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। जिसमें वो अंतिम 27 में पहुंची लेकिन चिकनपॉक्स होने की वजह से उन्हें प्रतियोगिता छोड़नी पड़ी। फिर दिशा को टॉलीवुड की फिल्म लोफर में काम करने का मौका मिला ये फिल्म सुपरहिट रही। अब दिशा की फिल्म'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज होने को तैयार हैं। साथ ही दिशा जैकी चैन के साथ कुंगफू योगा नाम की फिल्म भी कर रही हैं।



परिवार के साथ दिशा पाटनी (फाइल फोटो)

पुलिस में हैं दिशा के पिता

बरेली में पुरानी पुलिस लाइन के पास रहने वाली दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी पुलिस में सीओ हैं, जबकि दिशा की बडी बहन खुशबू पाटनी आर्मी में कैप्टन हैं। वो इन दिनों रानीखेत में तैनात हैं। दिशा का छोटा भाई सूर्यांश बीबीएल में कक्षा आठ का छात्र है। दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने बताया कि वो लोग 30 तारीख को प्रीमियर में शामिल होने के लिए मुम्बई जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि उनकी बेटी की फिल्म को बरेली के पुलिस परिवार को फ्री में दिखाया जाए।



Published on:
24 Sept 2016 03:06 pm