बरेली

दिवाली गिफ्ट : पीआरओ समेत नौ दरोगा बने इंस्पेक्टर, एसएसपी ने रैंक चिन्ह लगाकर दी बधाई, जाने कौन

शासन के आदेश पर जिले के नौ सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत किया गया है, जिसमें एसएसपी के पीआरओ जितेंद्र कुमार भी शामिल हैं

less than 1 minute read
Nov 03, 2024

बरेली। शासन के आदेश पर जिले के नौ सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत किया गया है, जिसमें एसएसपी के पीआरओ जितेंद्र कुमार भी शामिल हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी को रैंक के प्रतीक चिह्न (स्टार) लगाकर सम्मानित किया और उन्हें उनके प्रमोशन पर बधाई दी।

इन दरोगाओं को मिली प्रोन्नति

प्रोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों में कोतवाली के एसआई सुभाष कुमार, बिशारतगंज के रूप नारायण सिंह और अरविंद सिंह, शाही के दिलीप कुमार, और भुता के रामवीर सिंह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, थाना अलीगंज के एसआई कामेश कुमार सिंह, बिथरी चैनपुर के एसएसआई वेद सिंह, और इज्जतनगर के एसआई श्रवण कुमार भी इस सूची में हैं।

एसपी ने सभी को दी बधाई, अब मिलेगी नई तैनाती

एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सभी दरोगा अपने तैनाती स्थल पर ही इंस्पेक्टर हो गए हैं। जल्द ही उन्हें नए कार्य स्थल पर तैनती दी जाएगी। इनमें से कुछ को थानों का भी प्रभार मिलने की संभावना है।

Also Read
View All
पुलिस लाइन्स में बड़ा बदलाव… ट्रैफिक ऑफिस, वीआईपी सेल और ‘प्रहरी उद्यान’ का लोकार्पण, हाईटेक हुई बरेली पुलिस

मुफ्त टीकाकरण की शुरुआत… पहले दिन 62 किशोरियों ने लगवाया ‘सुरक्षा कवच’, बरेली प्रदेश में अव्वल

नो एंट्री में घुसा ट्रक… ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को कुचला, चार महीने बाद होना था रिटायरमेंट, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आदेश की टीम से संतोष का पत्ता साफ, शिव प्रताप का भी डिमोशन, बरेली जिले की टीम से कई दिग्गज आउट, नये चेहरों की एंट्री

गैस उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ीं… एक घर में दो से ज्यादा सिलेंडर मिले तो होगी जेल, डबल कनेक्शन पर भी कसा जाएगा शिकंजा

अगली खबर