बरेली

30 मार्च से एग्जाम… रुविवि ने जारी किया नर्सिंग, बीपीटी और एमएलटी का पूरा शेड्यूल, जानें कब है आपका पेपर

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 के लिए बीएससी नर्सिंग, बीपीटी और बीएससी एमएलटी की मुख्य एवं पूरक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

less than 1 minute read
Mar 19, 2026

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 के लिए बीएससी नर्सिंग, बीपीटी और बीएससी एमएलटी की मुख्य एवं पूरक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 30 मार्च से शुरू होकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेंगी। सभी पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होंगे।

विश्वविद्यालय के अनुसार बीएससी नर्सिंग प्रथम से चतुर्थ वर्ष तक की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होंगी। पहले दिन प्रथम वर्ष में एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी, तृतीय वर्ष में मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग-2 और चतुर्थ वर्ष में मिडवाइफरी एंड ऑब्सटेट्रिकल नर्सिंग की परीक्षा होगी। इसके बाद 1, 2, 4 और 6 अप्रैल को माइक्रोबायोलॉजी, समाजशास्त्र, चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग और नर्सिंग रिसर्च जैसे विषयों के पेपर होंगे।

बीपीटी अंतिम वर्ष का शेड्यूल तय

बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएं भी 30 मार्च से शुरू होंगी। पहले दिन फिजियोथेरेपी इन ऑर्थोपेडिक्स का पेपर होगा। इसके बाद 1 अप्रैल को न्यूरोलॉजी, 2 अप्रैल को कार्डियोपल्मोनरी, 4 अप्रैल को कम्युनिटी बेस्ड रिहैबिलिटेशन, 6 अप्रैल को जनरल मेडिकल एवं सर्जिकल कंडीशंस और 7 अप्रैल को रिसर्च मेथोडोलॉजी एवं बायोस्टेटिस्टिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

एमएलटी छात्रों के लिए भी कार्यक्रम जारी

बीएससी एमएलटी तृतीय वर्ष (बैच 2019 व 2020) के छात्रों के लिए भी परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। 30 मार्च को क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री और 1 अप्रैल को पैथोलॉजी व अन्य संबंधित विषयों की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा नियंत्रक ने सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट या जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Also Read
View All

अगली खबर