19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचे कमिश्नर, मची खलबली… फाइलों में दबा सच आया सामने, फिर दे दिए सख्त निर्देश

कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को अचानक हलचल तेज हो गई, जब मंडल आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की हकीकत परख ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों में पहुंचकर कामकाज, साफ-सफाई और अभिलेखों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को अचानक हलचल तेज हो गई, जब मंडल आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की हकीकत परख ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों में पहुंचकर कामकाज, साफ-सफाई और अभिलेखों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

मंडल आयुक्त ने शस्त्र विभाग, नाजिर कार्यालय और लेखागार विभाग का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रिकॉर्ड के रखरखाव और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। हालांकि ट्रेज़री और चकबंदी विभाग सहित कुछ विभागों का निरीक्षण नहीं किया गया।

लंबित मामलों पर सख्त रुख

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। कई कार्यालयों में लंबित फाइलों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। मंडल आयुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

पारदर्शी प्रशासन की हिदायत

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और जनहितकारी प्रशासन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम एफआर संतोष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, अपर मजिस्ट्रेट सदर राम जनम सहित सभी एसीएम मौजूद रहे।